Tropical Storm Milton May Strike to Florida: टाइफून हेलेन के बाद अमेरिका पर एक और चक्रवाती तूफान खतरा बनकर मंडरा रहा है। जी हां, समुद्री तूफान हेलेन ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी भाग में भीषण तबाही मचाई। अब कैटेगरी 3 का टाइफून मिल्टन फ्लोरिडा की तरफ बढ़ रहा है, जो 9 अक्टूबर की सुबह तक मध्य फ्लोरिडा में दस्तक देगा। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, यह उष्ण कटिबंधीय तूफान मिल्टन मैक्सिको की खाड़ी में बना है। इसके टाइफून में तब्दील होने के बाद मध्य और दक्षिण फ्लोरिडा में 4 से 8 इंच बारिश होने की भविष्यवाणी की है। टैम्पा और ऑरलैंडो में 8 से 12 इंच बारिश हो सकती है।
टाइफून मिल्टन से यह असर पड़ेगा
फ्लोरिडा के निवासियों को अगले सप्ताह 115 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं, बिजली कटौती, बवंडर और ऊंची-ऊंची समुद्री लहरों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण और मध्य फ्लोरिडा में तूफानी लहरों के कारण बाढ़ आने का खतरा है। साउथ जॉर्जिया और साउथ कैरोलिना के कुछ हिस्से भी इस तूफान की चपेट में आ सकते हैं। सोमवार सुबह मिल्टन तूफान कैटेगरी-1 के टाइफून में बदल जाएगा। पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को मध्य फ्लोरिडा पहुंचने तक यह कैटेगरी-2 का तूफान बन जाएगा और इसके बाद यह कैटेगरी-3 का तूफान बनकर आगे बढ़ सकता है।
35 काउंटी में आपातकाल की घोषणा
फ्लोरिडा के नेशनल हरिकेन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को ही तूफान का असर फ्लोरिडा में दिखने लगेगा। भारी बारिश शुरू होने की संभावना है, क्योंकि मिल्टन तूफान पश्चिम से आ रहा है। बुधवार को तूफान के फ्लोरिडा से टकराने के बाद और अटलांटिक में उभरने से पहले ही लैंडफॉल होने के आसार बने हुए हैं। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने ब्रेवार्ड, ब्रोवार्ड, चार्लोट, सिट्रस, कोलियर, डेसोटो, फ्लैग्लर, ग्लेड्स, हार्डी, हेंड्री, हर्नान्डो, हाइलैंड्स, हिल्सबोरो, इंडियन रिवर, लेक, ली, मैनेटी, मैरियन, मार्टिन, मियामी-डेड, मोनरो, ओकीचोबी, ऑरेंज, ओसियोला, पाम बीच, पास्को, पिनेलास, पोल्क, पुटनाम, सरसोटा, सेमिनोल, सेंट जॉन्स, सेंट लूसी, सुमटर और वोलुसिया काउंटी में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
हेलेन तूफान ले चुका 225 लोगों की जान
बता दें कि मिल्टन तूफान शनिवार दोपहर को मैक्सिको के वेराक्रूज से लगभग 220 मील (354 किलोमीटर) दूर उत्तर/उत्तर-पूर्व में था, जहां अधिकतम 40 मील प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही थीं, लेकिन तूफान चाहे जहां भी जाए, यह एक बड़े क्षेत्र में भारी बारिश के साथ बाढ़ का खतरा पैदा करेगा। तूफान हेलेन ने दक्षिण-पूर्व अमेरिका में भीषण तबाही मचाई थी, और मानवीय-आर्थिक संकट गहराया। 6 राज्यों में कम से कम 225 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और लाखों लोग बेघर हुए हैं।
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
5 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
8 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
9 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
9 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
21 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines