Cyclone Milton Latest Update: समुद्र में उठा एक और चक्रवाती तूफान अमेरिका में फिर तबाही मचाने को तैयार है। मैक्सिको की खाड़ी में उठा साइक्लोन मिल्टन तेजी से फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका की जो बाइडेन सरकार ने फ्लोरिडा में आपातकाल की घोषणा कर दी है। अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर ने पुष्टि की है कि मिल्टन साइक्लोर वर्तमान में मैक्सिको के तट पर है और रविवार को कैटेगरी-1 का तूफान बन गया। यह रविवार को टैम्पा से लगभग 780 मील (1255 किलोमीटर) दूर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था, जिससे अधिकतम 85 मील प्रति घंटे (140 किलोमीटर) की रफ्तार से निरंतर हवाएं चली थीं और यह 7 मील प्रति घंटे (11 किलोमीटर प्रति घंटे) की गति से पूर्व में फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा था।
300 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना
बुधवार सुबह तक यह फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर बसे शहरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। फ्लोरिडा तक पहुंचने से पहले यह कैटेगरी-3 का तूफान बन जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ लोगों की जान खतरे में है, क्योंकि इस तूफान के चलते जहां समुद्र में उठने वाली ऊंची-ऊंची लहरें तबाही मचाएंगी, वहीं आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश बाढ़ के हालात पैदा कर सकती है। सोमवार, मंगलवार और बुधवार की रात को फ्लोरिडा में बहुत अधिक बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। फ्लोरिडा और कीज में 5-8 इंच (127-203 मिमी) के बीच बारिश हो सकती है। कुछ इलाकं में 12 इंच (304 मिमी) तक बारिश हो सकती है। पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने का खतरा भी मंडरा रहा है।
फ्लोरिडा से लोगों को किया गया शिफ्ट
काउंटी के इमरजेंसी मैनेजमेंट डायरेक्टर कैथी पर्किन्स ने बताया कि काउंटी ने पहले ही 6 अस्पतालों, 25 नर्सिंग होम और 44 सरकारी अस्पतालों को खाली करने का आदेश दे दिया है, जिनमें कुल 6600 मरीज हैं। सोमवार से बुधवार तक के लिए एयरपोर्ट और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बता दें कि मिल्टन 2 सप्ताह में अमेरिका में आने वाला दूसरा बड़ा तूफान होगा। हेलेन ने दक्षिण अमेरिका में कम से कम 225 लोगों की जान ले ली है। 250 बिलियन डॉलर का नुकसान किया। पिछले 6 महीने की बात करें तो अटलांटिक महासागर में 13 तूफान आए हैं और 4 तूफान अमेरिका में आए हैं, जिनमें जुलाई में हेलेन और बेरिल शामिल हैं। इन तूफानों ने अमेरिका के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले शहर ह्यूस्टन में बिजली ठप कर दी थी।
क्या तूफान नॉर्थ कैरोलिना को हिट करेगा?
नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार, मिल्टन साइक्लोन दक्षिण-पूर्व उत्तरी कैरोलिना और उत्तर-पूर्व दक्षिण कैरोलिना के लिए भी खतरनाक है। इन राज्यों के तटीय शहरों में ऊंची लहरें उठने, तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश और तूफानी हवाओं की उम्मीद नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे मिल्टन फ्लोरिडा में उतरने के लिए मैक्सिको की खाड़ी में ताकत जुटा रहा है, उत्तरी कैरोलिना के निवासियों को एक और आपदा का डर सताने लगा है। क्योंकि हेलेन साइक्लोन ने नॉर्थ कैरोलिना में भीषण तबाही मचाई है। अचानक बाढ़ आ गई, जिसने कई इलाकों को बर्बाद कर दिया। पूर्वानुमानकर्ताओं का अनुमान है कि मिल्टन बुधवार को टैम्पा खाड़ी में दस्तक देगा, जो मध्य फ्लोरिडा को पार करके अटलांटिक महासागर में चला जाएगा।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines