---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

125KM स्पीड वाले तूफान, 300 से 500MM बारिश का अलर्ट…जानें Cyclone हेलेन को लेकर ताजा अपडेट

Cyclone Helene Forecast: चक्रवाती तूफान हेलेन अब कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन इसके कारण इसाक तूफान मजबूत हो रहा है और अटलांटिक महासागर में एक नया तूफान बन रहा है, जिसका असर कई देशों में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि हेलेन तूफान को लेकर क्या भविष्यवाणी की गई है?

---विज्ञापन---

Cyclone Helene Forecast: महासागर में उठा चक्रवाती तूफान हेलेन कैटेगरी-4 का तूफान बनकर अमेरिका में तबाही मचा रहा है। यह अभी भी मजबूत हो रहा है, क्योंकि अब यह तूफान फ्लोरिडा से आगे बढ़ रहा है। नेशनल हरिकेन सेंटर के अलर्ट के मुताबिक, हेलेन तूफान के कारण जहां अमेरिका के 15 राज्य बाढ़ में डूबे हैं। 10 से 20 फुट ऊंची लहरें तबाही मचा रही हैं, वहीं इस तूफान के कारण साइक्लोन इसाक मजबूत हुआ है।

अटलांटिक महासागर में उष्ण कटिबंधीय तूफान जॉयस बन रहा है। अटलांटिक महासागर के खुले पानी में कैटेगरी-1 के तूफान इसाक से अजोरेस में समुद्र की लहरें खतरनाक हो रही हैं। इसाक अभी अजोरेस से लगभग 1080 मील दूर पश्चिम में है, जहां 75 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अब यह 18 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। पूर्वानुमानकर्ताओं ने कहा कि इस सप्ताह के अंत तक इसाक तूफान के धीरे-धीरे कमजोर होने से पहले मजबूत होने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कमजोर पड़ने से पहले तूफान मचा रहे तबाही

दूसरी ओर, जॉयस तूफान उत्तरी लीवार्ड द्वीप समूह से लगभग 1325 मील दूर पूर्व में है, जहां अधिकतम 40 मील प्रति घंटे की निरंतर हवाएं चल रही हैं। यह लगभग 13 मील प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। पूर्वानुमानकर्ताओं ने कहना है कि तूफान के रविवार तक धीरे-धीरे मजबूत होने तथा अगले सप्ताह के शुरू में कमजोर पड़ने की उम्मीद है। मियामी स्थित अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, दोनों तूफानों को लेकर कोई अलर्ट या चेतावनी नहीं है, लेकिन आइजैक से आने वाली लहरें अजोरेस में हालात खराब कर सकती हैं।

तूफान हेलेन ने भी कमजोर पड़ने से पहले उत्तर-पश्चिमी फ्लोरिडा में भीषण तबाही मचाई है। अधिकारियों ने बाढ़ के पानी, टूटी हुई नावों और घरों के अंदर भरे पानी के वीडियो जारी किए हैं। तटरक्षक बल ने एक व्यक्ति और कुत्ते का वीडियो जारी किया है। शख्स की नाव हेलेन तूफान के कारण सैनिबेल द्वीप से लगभग 25 मील दूर टूटकर डूब गई थी और अपने कुत्ते के साथ शख्स पानी में तैर रहा था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हेलेन तूफान ने अमेरिका में मचाई भीषण तबाही

बता दें कि शुक्रवार रात को अमेरिका के 15 राज्यों के समुद्री तट से हेलेन तूफान टकराया। इसके चलते इन राज्यों में जहां 150 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलीं, वहीं लोगों के घरों में पानी भर गया। करीब डेढ़ करोड़ लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं। फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया, अलबामा में सबसे ज्यादा तबाही मची है। जो बाइडेन सरकार इन राज्यों में आपातकाल की घोषणा कर चुकी है।

First published on: Sep 28, 2024 09:31 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola