Cyclone Freddy: दक्षिण अफ्रीका के मलावी में चक्रवात फ्रेडी से मलावी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 326 तक पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने गुरुवार इसकी पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी AFP ने मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा के हवाले से कहा कि आपदा (Cyclone Freddy) से मरने वालों की संख्या 225 से बढ़कर 326 हो गई है, विस्थापित लोगों की संख्या दोगुनी से अधिक बढ़कर 1 लाख 83 हजार 159 हो गई है।
लाज़रस चकवेरा ने विश्व के देशों से सहायता की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और कीचड़ होने के बावजूद स्थानीय आपदा एजेंसी और लोग प्रभावितों को राहत पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जो नाकाफी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के रूकने के बाद जब बचावकर्मियों की टीम प्रभावित इलाके में निकली तो घरों के मलबे में लाशें दबी मिलीं।
और पढ़िए – Earthquake: न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
फरवरी के अंत में मेडागास्कर और मोजाम्बिक में फ्रेडी ने मचाई थी तबाही
जानकारी के मुताबिक, फ्रेडी चक्रवात ने पहली बार फरवरी के अंत में दक्षिणी अफ्रीका के मेडागास्कर और मोज़ाम्बिक में जमकर तबाही मचाई थी, उस दौरान मलावी में मामूली नुकसान हुआ था। मेडागास्कर और मोजाम्बिक में तबाही मचाने के बाद फ्रेडी चक्रवात हिंद महासागर की ओर लौट गया था।
और पढ़िए – Corona Update: भारत में बढ़ने लगा कोरोना का खौफ, 24 घंटे में आए 800 के करीब केस, 5 की मौत
बुधवार को आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मोजाम्बिक में तूफान से कम से कम 63 लोगों की मौत हुई है और 49,000 लोग विस्थापित हुए हैं। राष्ट्रपति फ़िलिप न्यासी ने भी नष्ट हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए सहायता की अपील की है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारी बाढ़ और हानिकारक हवाओं का खतरा बहुत अधिक बना हुआ है।
पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- हम प्रभावितों के साथ खड़े हैं
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान फ्रेडी से मलावी, मोजाम्बिक और मेडागास्कर में हुई तबाही को लेकर शोक व्यक्त किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत कठिन समय में प्रभावित देशों के लोगों के साथ खड़ा है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines