91KM स्पीड वाले भयंकर तूफान, भारी बारिश की चेतावनी, जानें ब्रिटेन से कब टकराएगा साइक्लोन Darragh?

Cyclone Darragh Landfall Prediction: समुद्र में एक और चक्रवाती तूफान उठा है, जो ब्रिटेन के समुद्र तटों से टकराकर तबाही मचाने के लिए तैयार है। तूफान के कारण भारी बारिश होने और भीषण तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Cyclone Darragh

फिर लौटा चक्रवाती तूफान। (File Photo)

विज्ञापन

Cyclone Darragh May Strike to Britain: समुद्री तूफान डाराघ ब्रिटेन से टकराने का तैयार है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने आज शनिवार को इस तूफान के वेल्स और दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में समुद्री तट से टकराने की भविष्यवाणी की है। इस तूफान के तट से टकराते ही भारी बारिश होगी और 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।

इसलिए वेल्स और दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। करीब 30 लाख लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि तूफानी हवाओं से उड़ने वाली चीजें और पेड़ खतरा बन सकते हैं। इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है। छतों की टाइलें उड़ सकती हैं। बिजली ठप हो सकती है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी। पेड़ गिरने से सड़कें और पुल बंद हो सकते हैं।

विज्ञापन

 

30 लाख लोगों को भेजे गए मोबाइल अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग ने शनिवार की रात को तूफान के समुद्तर ट से टकराने का अलर्ट दिया है। रविवार की सुबह 3 बजे से 11 बजे तक तूफान चरम पर रहेगा। तूफान के असर से दक्षिण वेल्स और पश्चिमी इंग्लैंड में हज़ारों घरों में बिजली ठप हो चुकी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे टॉर्च, बैटरी और पावर पैक जैसी ज़रूरी चीज़ें साथ रखें। 30 लाख लोगों को मोबाइल पर आपातकालीन अलर्ट भेजे गए हैं।

विज्ञापन

उन्हें घर के अंदर रहने और गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी गई है। उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और पश्चिमी इंग्लैंड के लिए शनिवार सुबह तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि पिछले महीने बर्ट और कॉनल तूफानों के कारण आई भयंकर बाढ़ के बाद तूफान डाराघ इस साल का चौथा तूफान है, जो ब्रिटेन में तबाही मचाने के लिए तैयार है। ब्रिटिश सरकार पहले से ही फील्ड में रेस्क्यू टीमें तैनात कर चुकी है।

 

विज्ञापन

एयरपोर्ट और दोनों पुल बंद, मैच भी कैंसिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के असर से आयरिश सागर के आसपास 80-90 मील प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। वेल्स में सुबह 6 बजे तक 22000 से अधिक घरों, ऑफिसों और फैक्ट्रियों में बिजली नहीं थी। मिडलैंड्स और दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में 12000 से अधिक घरों में बिजली ठप है। ब्रिस्टल हवाई अड्डे ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे हवाई सफर करने से बचें। एयरपोर्ट से फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई है।

विज्ञापन

कार्डिफ़ हवाई अड्डे ने भी अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। इंग्लैंड और दक्षिण वेल्स को जोड़ने वाले दोनों पुल एम4 प्रिंस ऑफ वेल्स ब्रिज और एम48 सेवर्न ब्रिज बंद कर दिए गए हैं। वेल्स में शनिवार को होने वाले सभी घरेलू फुटबॉल और रग्बी मैच रद्द कर दिए गए हैं। कार्डिफ सिटी का वॉटफोर्ड के खिलाफ होने वाला चैम्पियनशिप मैच भी रद्द कर दिया गया है। तूफान डाराघ के कारण इंग्लैंड में 120 जगहों पर बाढ़ आने का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ