चक्रवाती तूफान से भीषण तबाही! भारी बारिश और बाढ़, जानें ऑस्ट्रेलिया में साइक्लोन Alfred से हालात कितने खराब?

Cyclone Alfred Landfall: प्रशांत महासागर में उठा चक्रवाती तूफानी अल्फ्रेड ऑस्ट्रेलिया में भारी तबाही मचा रहा है। तूफानी हवाओं के साथ भयंकर बारिश हो रही है और कई शहर बाढ़ में डूब गए हैं। करीब 25 लाख लोगों पर खतरा मंडरा है। सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Cyclone Alfred

Cyclone Alfred

Cyclone Alfred Landfall in Australia: प्रशांत महासागर में उठा चक्रवाती तूफान शनिवार सुबह करीब 6 बजे ऑस्ट्रेलिया पहुंच और ब्रिस्बेन के पास मोरेटन बे द्वीप से टकराया। इसके बाद तूफान ब्रिबी द्वीप की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण जहां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, वहीं भारी बारिश हो रही है। तूफानी हवाएं चलने से पेड़ गिरने से बिजली की तारें टूट गईं। करीब 250000 लोग अंधेरे में डूबे हुए हैं। कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन

अगले 12 से 24 घंटों में इस तूफान के दक्षिण-पूर्व क्वींसलैंड और उत्तरी न्यू साउथ वेल्स की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे जानलेवा बाढ़ आ सकती है। प्रधानमंत्री अलबनीज ने चेतावनी दी है कि ऑस्ट्रेलिया के लोग चक्रवाती तूफान अल्फ्रेड से सावधान रहें। बेशक यह कमजोर पड़ रहा है, लेकिन सुस्त होने से पहले यह भयंकर तबाही मचा सकता है। करीब 1000 किलोमीटर एरिया में बसे करीब 25 लाख लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। यह जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए उन्होंने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।

विज्ञापन

लिसमोर नदी खतरे के निशान तक पहुंची

नेशनल वेदर सर्विस की रिपोर्ट अनुसार, आज दोपहर तक तूफान उत्तरी न्यू साउथ वेल्स के इलाकों में पहुंचेगा। भारी बारिश, तूफान हवाओं और विनाशकारी झोंकों का अलर्ट है। लिस्मोर, ग्राफ्टन, कॉफ़्स हार्बर, टेंटरफील्ड, यम्बा, वूलगूल्गा, सॉटेल, डोर्रिगो इलाके इस तूफान की चपेट में आ चुके हैं। क्वींसलैंड में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। तूफान का सबसे ज्यादा असर नेरंग में देखने को मिला, जहां करीब 6000 लोग इस तूफान को झेल रहे हैं। अगर चक्रवाती तूफान के कारण बारिश होती रहेगी तो उत्तरी नदियों में पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ आ सकती है।

विज्ञापन

अभी लिसमोर नदी का जल स्तर 8.41 मीटर पर है, जो खतरे के निशान (8.84 मीटर) से सिर्फ़ 0.43 मीटर नीचे है। मोरेटन बे द्वीप के बाद तूफान चक्रवात का केंद्र ब्रिसबेन से लगभग 45 किमी उत्तर-पूर्व और गोल्ड कोस्ट से 95 किमी उत्तर में है, जहां 75 किमी/घंटा की निरंतर हवाएं चल रही हैं और हवा के झोंके 100 किमी/घंटा तक पहुंच रहे हैं। मौसम विज्ञान ब्यूरो (BoM) का अनुमान है कि तूफान के कारण ब्रिबी द्वीप और मारूचीडोर के बीच भूस्खलन की आशंका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ