अलर्ट! भीषण चक्रवाती तूफान SARA आएगा; 150KM स्पीड से हवाएं चलेंगी, 15-30 इंच बारिश की चेतावनी

Hurricane SARA Alert for America: अमेरिका के फ्लोरिडा शहर से एक और चक्रवाती तूफान टकराने के लिए तैयार है। नेशनल हरिकेन सेंटर ने अलर्ट जारी किया है। इससे पहले हेलेन, दाना और मिल्टन तूफान अमेरिका में तबाही मचा चुके हैं।

Cyclone Bert

चक्रवाती तूफान का अलर्ट। (File Photo)

विज्ञापन

Hurricane SARA Alert for America: चक्रवाती तूफान हेलेन के बाद एक और चक्रवाती तूफान SARA अमेरिका में तबाही मचाने को तैयार है और अगले हफ्ते फ्लोरिडा के तट से टकरा सकता है। कैरेबियन सागर में उठा यह उष्णकटिबंधीय तूफान इस समय होंडुरास से 165 मील दूर पूर्व-दक्षिणपूर्व में निकारागुआ के पास है। अब यह तूफान मैक्सिको की खाड़ी की ओर 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बड़ रहा है। इससे आगे यह तूफान पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और अगले सप्ताह तक फ्लोरिडा के तट से टकराया। यह फ्लोरिडा तक सीधे न आकर टैम्पा और फोर्ट मेयर्स के रास्ते आ सकता है।

 

विज्ञापन

तूफान से बारिश-बाढ़-भूस्खलन की चेतावनी

नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) की ओर से जारी किए अलर्ट के अनुसार, SARA तूफान के कारण आंधी-तूफान आने, भारी बारिश होने, बाढ़ और भूस्खलन होने का खतरा है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें भी उठ सकती हैं। इसलिए होंडुरास, बे आइलैंड, निकारागुआ, फ्लोरिड, टैम्पा और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

चक्रवाती तूफान आने से होंडुरास में इस समय 40 मील (65 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। फ्लोरिडा में पहुंचने तक इन हवाओं की रफ्तार 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। उत्तरी होंडुरास के कुछ इलाकों में 30 इंच बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी मैक्सिको से लेकर निकारागुआ तक मध्य अमेरिका के इलाकों में 15 इंच बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वानुमान है कि सारा तूफान मध्य अमेरिका और मैक्सिको के युकाटन द्वीप तक पहुंचते-पहुंचते सुस्त पड़ जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

हर साल 6 महीने तूफानों का सीजन होता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान सारा साल 2024 में अटलांटिक महासागर में उठने वाला 18वां तूफान है। अटलांटिक महासागर में उठने वाले तूफानों का सीजन हर साल 1 जून से 30 नवंबर तक जारी रहता है। इस अवधि में उत्तरी अटलांटिक महासागर में उष्ण कटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय चक्रवात बनते हैं। साल 2024 में अब तक 17 तूफान अटलांटिक महासागर में उठ चुके हैं और 18वां तूफान दस्तक दे चुका है।

मई 2024 में राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन ने पूर्वानुमान लगाया था कि इस साल 17 से 25 चक्रवाती तूफान आएंगे और इनमें से ज्यादातर तबाही मचाएंगे। यह लगातार 8वां साल है, जब 14 से ज्यादा तूफान आ चुके हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पिछले सीजन में जो अल नीनो पैटर्न लागू हुआ था, उसने तूफानों को दबा दिया होगा। साल 2023 में अटलांटिक महासागर के गर्म तापमान ने अल नीनो के प्रभाव को कम कर दिया। इसलिए इस साल इतने चक्रवाती तूफान आ रहे हैं, जिस कारण इस साल खूब तबाही मची।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ