Crude Oil Price New Update: अमेरिका और ईरान में सीजफायर के ऐलान के बाद कच्चे तेल के दाम धड़ाम से गिर गए हैं। अमेरिकी क्रूड ऑयल के दामों में 19 प्रतिशत यानी 26 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है और अब अमेरिका में कच्चे तेल का दाम 91 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जबकि बीते दिन रेट 116 डॉलर प्रति बैरल था। ग्लोबल मार्केट ने इस गिरावट का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटेंगे और LPG-LNG का संकट खत्म होगा।
सीजफायर के बीच ईरान में मना जश्न, झंडे के साथ तेहरान समेत कई शहरों में सड़कों पर उतरे लोग
खाड़ी देशों में कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट
बता दें कि खाड़ी देशों में भी कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट आई है। आज बुधवार को बाजार खुलते ही खाड़ी देशों में कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए, यानी करीब 15 फीसदी की गिरावट आई है। आंकड़ों को देखें तो ब्रेंट क्रूड ऑयल के दामों में 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। अब रेट 92.82 डॉलर प्रति बैरल है।खाड़ी देशों का कच्चा तेल 18 डॉलर प्रति बैरल तक टूट चुका है, जबकि एक दिन पहले ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 109 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा थे।
अमेरिका और ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर
बता दें कि अमेरिका और ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर हो गया है। 7 अप्रैल की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही अमरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर दिया। साथ ही समझौते के लिए बातचीत जारी रखने की घोषणा भी की। वहीं दोनों पक्षों में समझौते के लिए मध्यस्थता पाकिस्तान करेगा। ईरान ने अमेरिका के सामने 10 शर्तें रखी हैं, जिन पर पाकिस्तान की मध्यस्थता में 10 अप्रैल से इस्लामाबाद में चर्चा होगी। 2 हफ्ते और दोनों पक्षों में समझौते पर युद्ध का भविष्य तय होगा।
28 फरवरी को शुरू हुई थी दोनों पक्षों की जंग
बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हमला किया था। अमेरिका और इजरायल चाहते हैं कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करे और बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज लिमिट तय करे। लेकिन ईरान दोनों शर्तें मानने को तैयार नहीं था। 3 दौर की समझौता वार्ता फेल होने के बाद इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया था। वहीं जंग 7 अप्रैल तक जारी रही। इस बीच ट्रंप ने ईरान को कई बार समझौता करने का मौका दिया, लेकिन वह राजी नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
1 hr agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
4 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
5 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
9 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
14 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
15 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
15 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
15 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
15 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines