Crocodile kills soccer player: कोस्टा रिकन के एक फुटबॉल खिलाड़ी को मगरमच्छ ने मार डाला। खिलाड़ी नदी में तैरने के लिए कूदा था, लेकिन उस पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब लोगों ने खिलाड़ी के शव के साथ मगरमच्छ को तैरते हुए देखा। मगरमच्छ को गोली मारने के लिए उसका शव बरामद किया जा सकता है। मृतक खिलाड़ी का नाम 29 वर्षीय जीसस अल्बर्टो लोपेज आर्टिज था, वह क्लब डेपोर्टिवो रियो कैनास के मेंबर थे।
इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथी खिलाड़ियों ने लोपेज को श्रद्धांजलि दी है।
https://twitter.com/Imagen_Puebla/status/1686864005539749888?s=20
नदी में तैराकी पर है प्रतिबंध
यह घटना कोस्टा रिका की राजधानी सैन जोस से लगभग 140 मील दूर गुआनाकास्ट प्रांत में सांता क्रूज शहर के पास हुई। बताया जा रहा है कि लोपेज नदी के किनारे एक्सरसाइज कर रहे थे। अचानक उन्होंने कैनास नदी में तैरने के लिए छलांग लगा दी। इसी बीच उन पर मगरमच्छ ने हमला कर उनकी जान ले ली। कैनास नदी में मगरमच्छ हैं, इसलिए यहां तैराकी पर प्रतिबंध भी है।
खिलाड़ियों ने जताया दुख
ऑर्टिज ने क्लब टीम डेपोर्टिवो रियो कैनास की तरफ से कोस्टा रिकन एसेन्सो लीग में भी हिस्सा लिया था। टीम ने फेसबुक पर आर्टिज को श्रद्धांजलि दी है। टीम ने लिखा कि गहरे दुख के साथ हम अपने खिलाड़ी जीसस लोपेज ऑर्टिज (चुचो) के मौत की पुष्टि करते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आज हम सभी के लिए बहुत कठिन दिन है और हम आपको एक कोच, खिलाड़ी और एक पारिवारिक सदस्य के रूप में आपके खेल जीवन के कई पहलुओं में याद रखेंगे। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे चुचो।
स्थानीय रेड क्रॉस ने कहा कि फुटबॉल खिलाड़ी की डेडबॉडी को निकालने के लिए पुलिस को मगरमच्छ को मारने के लिए गोली चलानी पड़ी है।
यह भी पढ़ें: दूसरों के सामने दुख बतियाना पड़ा भारी: कैब ड्राइवर ने महिला से ठगे 20 लाख रुपए और 60 लाख के गहने
संबंधित खबरें
ईरानी न्यूक्लियर सुरंग उड़ा पाएगा 'MOAB'? सद्दाम से है 'महाबम' का कनेक्शन
13 hrs agoकौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं?
17 hrs agoरूस के कामचाटका में 7 की तीव्रता वाला भूकंप, कई इलाकों में हड़कंप
17 hrs ago'कहां हैं अभिजीत दीपके', CJP का दावा- वकीलों से नहीं करने दी गई बात
20 hrs agoईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा US? जानिए - कितना खतरनाक ये 'महाबम'
20 hrs agoअमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
21 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
1 day agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines