Crime News: यूके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक क्रिमिनोलॉजी स्टूडेंट ने महिला की जान ले ली, ताकि यह पता चल सके कि ‘मर्डर करके कैसा फील होता है। बता दें कि यह भयावह घटना 24 मई को बोर्नमाउथ समुद्र तट पर हुई थी। इसके बाद 20 वर्षीय नासेन सादी को 34 वर्षीय एमी ग्रे की हत्या और उसकी 38 वर्षीय दोस्त लीन माइल्स की हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल विनचेस्टर क्राउन कोर्ट में उसका मुकदमा चल रहा है। अदालत को बताया गया कि हमले की योजना बनाने में युवक ने लगभग एक महीना बिताया था। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या फिल्म से लिया आइडिया?
द मिरर की रिपोर्ट में बताया गया कि प्रासीक्यूटर सारा जोन्स केसी ने जानकारी दी कि सादी की हरकतें बहुत भयानक थीं। ऐसा लगता है कि वह जानना चाहता था कि महिलाओं को डराने के लिए उनकी जान लेनी होगी। जोन्स ने जूरी को बताया कि शायद उसे लगा कि इससे वह शक्तिशाली महसूस करेगा। हालांकि सादी अपने अपराधों के लिए खुद को दोषी नहीं मानता है।
हमले की रात, एमी ग्रे और लीन माइल्स वेस्ट अंडरक्लिफ प्रोमेनेड में डर्ली चाइन बीच पर आग के पास बैठकर शांतिपूर्वक आसपास का नजारा देख रही थी। नासेन सादी ने उसी दिन बोर्नमाउथ में एक ट्रैवलॉज बुक किया था। उसने ‘द स्ट्रेंजर्स – चैप्टर’ नाम की फिल्म भी देखी, जिसमें चाकू घोंपने के कुछ हिंसक विजुअल हैं। प्रासीक्यूटर को संदेह है कि फिल्म से उसे इस भयानक काम को करने का आइडिया आया है।
चाकू घोंपकर की हत्या
जैसा कि सारा जोन्स केसी ने दावा किया है, जब ग्रे और माइल्स अपने पल का आनंद ले रहे थी, सादी चुपके से उनके पास पहुंचा और चाकू से उन पर हमला किया। दोनों महिलाओं ने भागने की कोशिश की लेकिन सादी ने किसी तरह ग्रे को पकड़ लिया और उसे मार डाला।
माइल्स बच गई लेकिन उसे गंभीर रूप से घायल पाया गया। पुलिस के अनुसार, उसके सीने और पीठ पर कई घाव थे। बाद में माइल्स ने खुलासा किया कि उसने बार-बार अपनी जान की भीख मांगी थी लेकिन सादी रुकने के मूड में नहीं था।
जेल अधिकारी बेंजामिन राफो ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सादी ने स्वीकार किया कि उसे चाकुओं का शौक है और उसके कलेक्शन में 6 चाकू हैं क्योंकि उसे उनके ‘आकार और रूप’ पसंद हैं। समुद्र तट से जाने से पहले, सादी ने अपने कपड़े बदले और हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को फेंक दिया।
यह भी पढ़ें – बैट से तोड़ी बच्ची की गर्दन, फिर डाला खौलता पानी; हत्या के बाद विदेश भागे पिता और सौतेली मां… जानें मामला
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
3 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
4 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
6 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
16 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
20 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
20 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines