Ecuador Jail Violence: दक्षिण अमेरिका के देश इक्वाडोर की सबसे कुख्यात जेल में हिंसा (Ecuador Jail Violence) के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई। इतना ही कैदियों ने करीब 100 सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया। इस हिंसक घटनाक्रम के बाद इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने देश की सभी जेलों में 60 दिनों के लिए इमरजेंसी की घोषणा की है। साथ ही सशस्त्र बलों को जेलों पर तैनात किया है।
राष्ट्रपति को उठाना पड़ा कदम
अंग्रेजी न्यूज साइट द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने 24 घंटे से भी कम समय में आपातकाल की दूसरी स्थिति का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार, आपातकाल 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा और जेलों पर नियंत्रण करने के प्रयास में सेना और पुलिस को तत्काल तैनात करने का आदेश दिया है।
पुलिस अधिकारी समेत 10 लोग घायल
रिपोर्ट के अनुसार, गुआयाकिल शहर की पेनिटेंसियारिया डेल लिटोरल जेल में शनिवार से गैंगस्टरों के गिरोहों के बीच गोलीबारी के साथ हिंसक झड़पें जारी हैं। अभियोजक के कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट किया कि शनिवार से दर्ज की गई झड़पों के बाद अब तक 18 कैदियों की मौत की पुष्टि की गई है। इसके अलावा एक पुलिस अधिकारी समेत 10 अन्य लोग घायल भी हैं।
पहले भी हो चुकी हैं बड़ी घटनाएं
पेनिटेंसियारिया डेल लिटोरल जेल की क्षमता करीब 9,500 कैदियों की है, लेकिन इस साल की पहली तिमाही में यह संख्या करीब 3,000 से ज्यादा हो गई। कहा जाता है कि ये इक्वाडोर की सबसे खतरनाक जेलों में से एक है। यहां 2021 में एक गैंगवार में 119 कैदियों की मौत हो गई। इसके बाद अप्रैल में एक दंगे के दौरान 12 कैदियों की मौत और तीन घायल हुए।
96 जेल प्रहरियों को बंधक बनाया
13 अन्य जेलों में कैदियों ने सोमवार को भूख हड़ताल की घोषणा की। इसके अलावा अपनी कुछ मांगों को लेकर 96 जेल प्रहरियों को बंधक बना लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा गया है कि एसएनएआई जेल प्राधिकरण ने मंगलवार सुबह से जेल पर नियंत्रण करने का काम शुरू कर दिया है।
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Ambien)
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
3 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
6 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
7 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
11 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
15 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
17 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
17 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
17 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
17 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines