COVID-19 New Report: 2020 में भारत समेत पूरी दुनिया में कहर मचाने वाले कोरोना वायरस को कोई नहीं भूल सकता है। क्योंकि इसकी वजह से पूरी दुनिया में बहुत से लोगों की मौत हुई। ज्यादातर परिवारों ने कोई न कोई अपना खास इस वायरस की वजह से खोया है। कोविड 19 नाम के इस वायरस की सबसे पहले पुष्टि चीन में हुई थी, तभी से अब तक कई बार चीन पर इसको पूरी दुनिया में फैलाने के आरोप लगते आए हैं। एक बार फिर से नई रिपोर्ट सामने आई, जिसमें चीन पर वायरस फैलाने का इल्जाम लगा है।
क्या कहती है रिपोर्ट?
कांग्रेस की 520 पेज की एक नई रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि कोविड 19 वुहान की एक लैब से लीक हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि न्याय विभाग ने कोविड कहां से फैला इसका पता लगाने के लिए गुप्त रूप से जांच की गई। लैब में जो लोग रिसर्च कर रहे थे वह पहले से ही कोविड जैसे वायरस से पीड़ित थे। इसके अलावा रिपोर्ट में चीनी सरकार और अमेरिकी सरकार की एजेंसियों को इस मामले को छिपाने का आरोप लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: 100 लोगों की मौत, लाशों से भरे मुर्दाघर; जानें Guinea में क्यों भड़के लोग और किया नरसंहार?
अमेरिका पर भी लगा इल्जाम
इकोहेल्थ अलायंस महामारी के शुरुआती दिनों से चर्चा में है। उसपर वुहान लैब में चमगादड़ कोरोना वायरस पर किए गए शोध को लेकर कई इल्जाम लगे। इस बात की भी जांच की गई कि कोविड अमेरिकी सरकार द्वारा फंडिड लैब में किए गए शोध से फैला है। आगे कहा गया कि अगर इस बीमारी का कोई प्राकृतिक कारण होता तो वह बहुत पहले ही सामने आ चुका होता।
कब फैला था कोविड-19
कोविड-19 का सबसे पहला मामला 2019 में चीन के वुहान शहर में सामने आया था। जो दिसंबर को दर्ज किया गया था। भारत की बात करें तो यहां पर 30 जनवरी को पहला मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पर पूरी दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जैसे हालात बन गए थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, केवल भारत में कोरोना से लगभग 47 लाख लोगों की मौत हुई।
ये भी पढ़ें: पैदा होते ही बच्ची को दराज में छिपाया, 3 साल तक बाहर नहीं निकाला; बेटी के लिए क्यों बेरहम बनी मां?
संबंधित खबरें
'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
1 hr agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
3 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
6 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
7 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
18 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
21 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
22 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines