हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंडोनेशिया में प्रेमी जोड़े को मिली एडल्टरी के लिए 100 कोड़ों की सजा, बेहोश होकर गिरी महिला

Indonesia News: इंडोनेशिया का एक प्रांत का नाम है ‘बांदा आचे’, यहां शरिया कानून लागू है, इसलिए अगर इस प्रोविंस में कोई एडल्टरी या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे अपराध में शामिल पाया जाता है, तो उसे 100 कोड़े मारने की सजा दी जाती है.

विज्ञापन
(AI Image)

Couple Caned For Adultery In Indonesia: इंडोनेशिया के बांदा आचे में एडल्टरी के दोषी एक लव कपल को सख्त शरिया नियमों के तहत सबके सामने 100-100 कोड़े मारे गए. खबर है कि महिला सजा के दौरान दर्द से जूझ रही थी और बेहोश होकर गिरने से पहले कोड़े रोकने की गुहार लगा रही थी. घटना की तस्वीरों में दिख रहा है कि जब उसे कोड़े मारे जा रहे थे तो वो कराह रही थी और बाद में घुटनों के बल गिरने के बाद उसे सहारा दिया जा रहा था.

आदमी की सजा कुछ वक्त के लिए रोकी गई

पुरुष दोषी की सजा कुछ टाइम के लिए रोक दी गई, क्योंकि उसे 60 कोड़े मारे गए थे. बांदा आचे डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस में जनरल क्राइम्स सेक्शन के हेड, दारमा मुस्तिका ने कहा कि सजा रोकने का मकसद उसे सजा जारी रहने से पहले ठीक होने का मौका देना था.

100 कोड़े की सजा पूरी की गई

इस कपल को पिछले महीने बांदा आचे शरिया अदालत ने दोषी ठहराया था. वो गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को सबके सामने सजा पाए 10 लोगों में शामिल थे. 8 और लोगों को जन्मदिन के जश्न में दूसरे जेंडर के लोगों के साथ घुलने-मिलने का दोषी पाए जाने पर 16 से 21 कोड़े मारे गए, जो लोकल शरिया नियमों के तहत मना है.

विज्ञापन

आचे के कानूनों के तहत कोड़े मारना

आचे मुस्लिम-बहुल इंडोनेशिया का अकेला ऐसा प्रांत है जहां शरिया-आधारित नियम औपचारिक रूप से लागू हैं. कई अपराधों के लिए सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने का नियम है, जिसमें एडल्टरी, जुआ, शराब पीना और कुछ यौन अपराध शामिल हैं. ह्यूमन राइट्स संगठनों ने बार-बार इस प्रथा की आलोचना की है. एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वॉच ने सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने को क्रूर, अपमानजनक और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स स्टैंडर्ड के खिलाफ बताया है.

हालांकि, आचे के अधिकारियों ने इस सजा का बचाव एक रोकथाम और प्रांत की धार्मिक पहचान की अभिव्यक्ति के रूप में किया है. ये ताजी घटना कुछ हफ्ते पहले एक और महिला को TikTok लाइवस्ट्रीम के दौरान कथित तौर पर अश्लील हरकत करने पर सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने के बाद हुई है. बताया गया है कि सजा के दौरान वो बेहोश हो गई थी और उसे मेडिकल इलाज की जरूरत पड़ी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola