दुनिया के कुछ देश और शहर अपने नागरिकों और पर्यटकों के सफर को आसान और सस्ता बनाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुफ्त में उपलब्ध कराते हैं। ऐसे शहर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जिनका बजट कम होता है, क्योंकि यहां लोकल ट्रैवल पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता। मुफ्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट न केवल सफर को सस्ता बनाता है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है और ट्रैफिक की भीड़ कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं…
लक्जमबर्ग (Luxembourg)
लक्जमबर्ग ने मार्च 2020 से सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, ट्रेन और ट्राम को पूरी तरह मुफ्त कर दिया था। आप यहां बिना कोई पैसा खर्च किए बस या ट्रेन से कहीं भी घूम सकते हैं। यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा है क्योंकि लोग प्राइवेट गाड़ियां कम चलाते हैं।
डंकरक, फ्रांस (Dunkirk, France)
फ्रांस के इस तटीय शहर में 2018 से सभी के लिए बस सेवा मुफ्त कर दी गई था। यहां हर 10 मिनट में बस आती है और ये बसें बेल्जियम तक भी जाती हैं। इससे यहां घूमना बहुत आसान और किफायती है।
टालिन, एस्टोनिया (Tallinn, Estonia)
एस्टोनिया के शहर टालिन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट स्थानीय निवासियों के लिए मुफ्त है। 2013 से यह सुविधा यहां लागू है, जिससे लोग यहां निवासियों के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराते हैं और इसका फायदा उठाते हैं।
क्लूज-नापोका, रोमानिया (Cluj-Napoca, Romania)
रोमानिया के क्लूज-नापोका शहर में हर शुक्रवार को सभी निवासियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुफ्त होता है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सफर में सुविधा देना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है।
ओबन्य, फ्रांस (Aubagne, France)
फ्रांस के ओबन्य में दुनिया की पहली पूरी तरह मुफ्त ट्राम सेवा है, जिसका उपयोग पर्यटक भी कर सकते हैं। यहां लोग आसानी से ट्राम में सफर कर सकते हैं, बिना पैसे दिए।
अवेस्टा, स्वीडन (Avesta, Sweden)
स्वीडन के अवेस्टा शहर में 2012 से सभी के लिए बस सेवा मुफ्त है। इसका मकसद लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रति आकर्षित करना और कार्बन एमिशन को कम करना है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines