Costa Rica Train Accident Memoir: धार्मिक स्थल के दर्शन करने के लिए निकले थे किसान और मजदूर, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। 385 लोग मारे गए थे। लाशों के टुकड़े तक हो गए थे, जो गठरियों में बांधकर बैलगाड़ियों पर लादकर घरों तक भिजवाए गए थे। मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों की चीखें निकल गई थीं। हादसाा आज से 98 साल पहले 14 मार्च 1926 को हुआ था।
सेंट्रल अमेरिका के कोस्टा रिका में संत ला नीग्रिटा (La Negrita) के घर हुए धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए किसानों और मजदूरों ने स्पेशल ट्रेन बुक कराई थी, लेकिन यह ट्रेन इतनी ओवरलोड हो गई थी कि एक मोड़ काटते ही ट्रेन 190 फीट नीचे विरिल्ला नदी में गिर गई। हादसे में करीब 385 लोग मारे गए थे और 93 लोग घायल हुए थे। हादसे का कारण ही ओवरलोडिंग को बताया गया था।
मोड़ काटते समय आखिर डिब्बा पटरी से उतरा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 6 कोच वाली ट्रेन एलाजुएला (Alajuela) से सवारियों को लेकर कार्टेगो में धार्मिक तीर्थयात्रा के लिए निकली थी। यह सोचे बिना कि 6 कोच में कितने लोग बैठ सकते हैं, अनलिमिटेड टिकटें बेची गईं। सुबह 7 बजे ट्रेन निकली, लेकिन ट्रेन के कोच भरने पर लोग छत पर चढ़कर बैठ गए। खिड़कियों में लटक गए, जिससे ट्रेन ओवरलोड हो गई।
करीब 8:20 पर ट्रेन पुल पर पहुंची तो बाएं हाथ में मोड़ काटते ही ट्रेन का बैलेंस बिगड़ गया। ट्रेन का आखिरी डिब्बा पटरी से उतर कर लटक गया। इस डिब्बे ने ट्रेन के बाकी कोच भी खींच लिए और पूरी ट्रेन पुल से 58 मीटर नीचे नदी में गिर गई। बचाव अभियान चलाया गया तो कई लोगों की लाशों के टुकड़े डिब्बों के नीचे से मिले। लाशों की पहचान तक नहीं हो पाई थी।
एक हजार लोग भरे, हिलने की जगह तक नहीं थी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा ट्रेन के रवाना होने के बाद एक घंटे के अंदर हो गया था। ट्रेन एक हजार लोगों से खचाखच भरी थी। हिलने तक की जगह नहीं थी। ट्रेन के ऊपर बैठे और खिड़कियों में लटके लोग डिब्बे खिसकते ही छलांग लगाकर नदी में कूद गए थे। उन्हें तैरना आता था तो बचाव हो गया, लेकिन जो लोग अंदर बैठे थे, वे मारे गए। ट्रेन विरिला नदी (Virilla River) पर बने पुल पर पहुंची तो घुमाव आया, लेकिन ट्रेन को मोड़ने में दिक्कत हुई।
पायलट ने वजह जानने के लिए ट्रेन रोकी और नीचे उतरकर देखा तो उसकी हालत खराब हो गई। ट्रेन खतरे के मोड़ पर थी और आगे पहाड़ी थी, जिसके ऊपर से ट्रेन से गुजरना था। ट्रेन एक तरफ झुकी हुई थी, लेकिन चश्मदीदों ने बताया कि जब ट्रेन की बोगियां नीचे गिरी तो लोग खेल-खिलौनों की तरह पुल से नीचे विरिल्ला नदी में गिर रहे थे।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
49 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines