Corona Virus: वुहान से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना महामारी का खतरा एकबार फिर से दुनिया के देशों पर मंडरा रहा है। इस बीच एकबार फिर से चीन का वुहान लैब चर्चा में आ गया है। दरअसल वुहान में विवादास्पद लैब में काम करने वाले एक अमेरिकी वैज्ञानिक ने बड़ा दावा किया है। रिसर्चर एंड्रयू हफ ने दावा किया है कि 2 साल पहले वुहान इंस्टीच्यूट ऑफ वायरोलाजी से कोविड लीक हुआ था जो एक राज्य द्वारा संचालित और वित्त-पोषित अनुसंधान सुविधा है।
एंड्रयू हफ ने अपनी नई किताब ‘द ट्रुथ अबाऊट वुहान’ में दावा किया है कि कोरोना संकट जेनेटिक इंजीनियरिंग का परिणाम थी। उन्होंने लिखा है कि ईकोहेल्थ एलायंस और विदेशी प्रयोगशालाओं के पास उचित जैव सुरक्षा, बॉयो सिक्योरिटी और रिस्क मैनेजमेंट के लिए पर्याप्त नियंत्रण के उपाय नहीं थे, इसी वजह से वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की लैब से इस खतरनाक वायरस का रिसाव हुआ।
और पढ़िए – चीन के वुहान लैब में काम कर चुके साइंटिस्ट का चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना को लेकर किया ये बड़ा दावा
आपको बता दें कि एंड्रयू हफ न्यूयॉर्क में स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन इकोहेल्थ एलायंस के पूर्व उपाध्यक्ष हैं, जो संक्रामक रोगों का अध्ययन करता है। हफ ने अपनी किताब में दावा किया है कि चीन की तरफ से इसे लेकर लापरवाही बरती गई। जिसके कारण यह वायरस लैब से लीक हुआ।
गौरतलब कि वुहान लैब COVID की उत्पत्ति पर हमेशा बहस का केंद्र रहा है, चीनी सरकार के अधिकारियों और लैब कर्मचारियों दोनों ने इस बात से इनकार किया है कि वायरस की उत्पत्ति वहीं हुई है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
3 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
5 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
6 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
9 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
11 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
11 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
12 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
13 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
14 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines