रूस के साइबेरिया में एंटी प्लेग रिसर्च लैब में टेस्ट ट्यूब फटने से हुए हादसा पूरी दुनिया में सुर्खियों में हैं. क्योंकि ट्यूब फटने से पहले केमिकल की चपेट में आने से 28 वर्षीय लैब टेक्नीशियन को निमोनिया हो गया और उसकी मौत हो गई. वहीं केमिकल के कारण हवा में 2 वायरस फैलने की आशंका भी जताई गई है, जिसके चलते लैब स्टाफ और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन करके टेस्टिंग की जा रही है और 2 लोगों कोरोना पॉजिटिव, 2 लोग राइनोवायरस से संक्रमित मिले हैं. घटनाक्रम से जहां पूरे रूस में हड़कंप मचा है, वहीं अमेरिका तक प्लेन या कोरोना वायरस फैलने का खतरा मंडरा गया है.
लैब हादसे की खुद निगरानी कर रहा WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) रूसी के इरकुत्स्क स्टेट में खुली एंटी प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट की लैब में हुए हादसे की निगरानी कर रहा है. लैब में निमोनिया वाला प्लेग फैलने के संकेत मिले हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत WHO को जवाब देते हुए रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इरकुत्स्क में हाल ही में प्लेग का कोई केस नहीं मिला है. महामारी फैलने संबंधी जांच शुरू की गई है और निवारक नियंत्रक उपाय लागू किए गए हैं. लैब स्टाफ को क्वारंटीन किया गया है और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, ताकि उनके संक्रमित होने संबंधी टेस्ट किए जाएं.
अमेरिका भी हादसे की निगरानी कर रहा?
बता दें कि रूस के साइबेरिया में हुए लैब हादसे पर अमेरिका भी नजर रखे हुए है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि चिंता इस बात की है कि कहीं साइबेरिया की लैब में फैला संक्रमण बाहर दुनिया में न फैल जाए. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हादसे की निगरानी के आदेश दिए हैं और जरूरत पड़ने पर रूस को मदद करने का प्रस्ताव भी दिया है. हालांकि रूस ने प्लेग फैलने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर लैब में फैला संक्रमण बाहर दुनिया में फैला तो महामारी फैल सकती है. इसलिए रूस में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को अभी अमेरिका न आने और अमेरिकियों को अभी साइबेरिया न जाने की सलाह है.
क्या भारत में फैल सकता 1994 जैसा प्लेग?
बता दें कि भारत में 1994 में प्लेग महामारी फैली थी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के रिकॉर्ड के अनुसार, 1994 में भारत में महाराष्ट्र के बीड जिले के ममला गांव और आस-पास के इलाकों में प्लेग फैला था और 63 केस दर्ज हुए थे. गुजरात के सूरत में 876 मरीज मिले थे, जिनमें से 54 लोगों की मौत हुई थी. लेकिन अब रूस में प्लेग का संक्रमण फैलने के खतरे के चलते भारत में भी अलर्ट है और हादसे पर नजर रखी जा रही है. हालांकि रूस में प्लेग फैलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट है. इसलिए फिलहाल घटनाक्रम के चलते भारत में प्लेग की वापसी पर बात करना सही नहीं होगा.
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
6 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
6 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
9 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
18 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
22 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
22 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines