Cop Intimate In Police Car Video Viral: पुलिस की कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद एक अफसर को सस्पेंड कर दिया गया। महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला संयुक्त राज्य अमेरिका के मैरीलैंड का है।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कॉप की पहचान फ्रांसेस्को मार्लेट के रूप में हुई है, जो पीजी (प्रिंस जॉर्ज) काउंटी पुलिस का अफसर है। इससे पहले भी मार्लेट को इस तरह की हरकत करते हुए पकड़ा जा चुका है।
वायरल वीडियो में मैरीलैंड के पुलिस अधिकारी फ्रांसेस्को मार्लेट को एक महिला के साथ पुलिस की कार में आपत्तिजनक हरकतें करते देखा जा सकता है। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग सारी हरकतें देख रहे होते हैं। इनमें से किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल है।
बताया जा रहा है कि वीडियो ऑक्सन हिल हाई स्कूल के बगल में स्थित कार्सन पार्क में शूट किया गया था। एक शख्स के मुताबिक, मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्क में फुटबॉल खेल रहा था। इस दौरान मैंने ये सब देखा।
पहले भी ऐसी हरकतों के आरोप में पकड़ा जा चुका है अफसर
बताया जा रहा है कि ये पहली बार नहीं है जब अफसर को इस तरह की हरकतें करते हुए पकड़ा गया है। इससे पहले 2016 में मार्लेट पर अपनी पूर्व प्रेमिका के बच्चे की बेहरमी से पिटाई के करने का आरोप लगा था। कहा गया था कि आरोपी की प्रेमिका रात को खाना बना रही थी और उसने अपने बेटे को देखने को कहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्लेट की गर्लफ्रेंड के बेटे ने बिस्तर गीला कर दिया, इसके बाद मर्लेट ने बच्चे को तबतक पीटा, जबतक वो बेहोश नहीं हो गया। बताया जाता है कि आरोपी साबित नहीं होने से उसके खिलाफ लगे आरोपों को हटा दिया गया था।
संबंधित खबरें
'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
7 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines