Convicted of Rape will not Sent Jail In England: इंग्लैंड के न्याय मंत्रालय ने न्यायाधीशों को एक हैरान कर देने वाला आदेश दिया है। आदेश के अनुसार बलात्कार और चोरी के आरोप में दोषी साबित हुए अपराधियों को जेल नहीं भेजे। बल्कि उन्हें जमानत पर रिहा कर दें। क्योंकि जेलों में बंदियों को रखने के लिए जगह नहीं हैं। जानकारी के अनुसार सरकार ने अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि जिन अपराधियों की सजा पूरी होने को है उन्हें जल्द से जल्द जेल से रिहा किया जाए।
दोष सिद्धि के बाद जमानत पर रहेंगे अपराधी
एक न्यायाधीश ने द टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि इंग्लैंड और वेल्स के वरिष्ठ पीठासीन न्यायाधीश लाॅर्ड एडिश ने क्राउन कोर्ट के न्यायाधीशों को सजा में देरी का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार अपराधी दोष सिद्धि के बाद भी जमानत पर रहेंगे। न्यायाधीश ने इंटरव्यू में कहा कि उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि जिन आरोपियों पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है उन्हें कहां रखा जाएगा। जेल के सूत्रों की मानें तो ब्रिटेन की जेलें अपराधियों से भरी है क्योंकि सजा पूरी होने के बाद भी अपराधियों की रिहाई समय से नहीं हो पा रही है।
कैदियों को समय से पूर्व रिहा करने का आदेश
उन्होंने कहा कि सरकार के पास लोगों को जल्दी रिहा करने और न्यायाधीशों से बात करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। यह शर्मनाक स्थिति है। हालांकि सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि वह जल्द से जल्द और जेलों के निर्माण को मंजूरी देने जा रही है लेकिन उसको बनने में अभी वक्त लगेगा। न्यायाधीश ने आगे कहा कि ऐसे कैदी जो छोटे-छोटे अपराध में जेल गए हैं उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने के बारे में सोचा जा रहा है।
20 हजार नई जेलों का हो रहा निर्माण
गृह मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो 6 अक्टूबर तक इंग्लैंड की सभी जेलों में 88 हजार से अधिक कैदी हैं। वहीं इंग्लैंड के जेलों की क्षमता 88 हजार ही है। अनुमान के अनुसार मार्च 2027 तक जेलों में कैदियों की संख्या बढ़कर 1 लाख 6 हजार से ज्यादा हो सकती है। वहीं इस मामले में न्याय मंत्रालय ने कहा कि वे तेजी से नई जेलें बनाने के लिए काम कर रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो इस समय इंग्लैंड में 20 हजार के करीब नई जेलें बनाई जा रही है।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
2 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
4 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
5 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
8 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
9 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
10 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
19 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines