Rahul Gandhi Tweet on Elon Musk Warning: दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बवाल मचा हुआ है। स्पेसएक्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर एक दावा किया था। उन्होंने लिखा था कि चुनाव में EVM का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इसे इंसान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके हैक कर सकता है। इस दावे पर जहां दुनियाभर के देशों में एक बहस छिड़ गई है, वहीं भारतीय नेशनल कांग्रेस (Congress) के नेता राहुल गांधी ने भी मस्क के दावे का जवाब दिया है। मस्क ने अमेरिकी के राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने री-पोस्ट किया और राहुल गांधी ने मस्क की पोस्ट को री-पोस्ट किया।
यह भी पढ़ें:US: चंद सेकंड्स में सैकड़ों फीट नीचे आ गया विमान, यात्रियों की हलक में अटक गई जान
रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की पोस्ट से हुई शुरुआत
दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 होने वाले हैं। इसके चलते इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) सुर्खियों में है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के एक दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने एक पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने प्यूर्टो रिको में चुनाव के समय EVM के इस्तेमाल में बरती गई अनियमितताओं के बारे में लिखा था। रॉबर्ट ने AP की एकर रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया था कि पेपर ट्रेल के जरिए मशीन में हुई समस्या पहचानी गई और वोटों की फिर से गिनती करके सही परिणाम जारी किया गया। मस्क ने रॉबर्ट की इसी पोस्ट को आधार बनाकर दुनियाभर के देशों को चुनाव में EVM इस्तेमाल न करने को कहा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से इसके हैक होने का खतरा बताया।
यह भी पढ़ें:सऊदी में हज यात्रियों को छाता लाने की क्यों दी जा रही सलाह? 6 लोगों की हो चुकी है मौत
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
2 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
5 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
9 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
12 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
15 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
15 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines