Woman Love Voice of Delivery Boy Fell in Love: जवानी हो या बुढ़ापा… किसी को कभी भी-कोई भी पसंद आ सकता है। कभी-कभी तो ऐसे मामले भी होते हैं कि पहली नजर में प्यार हो जाता है, लेकिन अब एक ऐसा मामला आया है कि जिसे पढ़ कर आप भी एक बार को सोच में पड़ जाएंगे। एक महिला को डिलीवरी ब्वॉय की आवाज इतनी पसंद आई कि वो अपना दिल हार बैठी। शाम को ही उसके साथ डेट पर जाने का फैसला किया। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ी।
बीमा कंपनी में मैनेजर है महिला
न्यूज साइट द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला का नाम तनात्सा लुकास है। वह ऑस्ट्रेलिया की एक विकलांगता बीमा कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात है। न्यूज साइट के साथ अपने प्यार की कहानी को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार उनके घर एक पार्सल आया था। डिलीवरी ब्वॉय उनके अपार्टमेंट के बाहर खड़ा था।
यह भी पढ़ेंः बोन स्मैशिंग ट्रेंड, टिकटोकर्स अपना चेहरा तोड़ने के लिए तैयार, हड्डी तोड़ना का ट्रेंड कितना करेगा फेमस एक सवाल
दिन में पहली मुलाकात, शाम को डेट
30 वर्षीय महिला अपने डिलीवरी ब्वॉय की आवाज से इतनी प्रभावित हुई कि उसने उसके साथ डेट पर जाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि ये घटना साल 2020 की है। तनात्सा के दिल और दिमाग पर 28 साल के डिलीवरी ब्वॉय ने ऐसी छाप छोड़ी कि उसने साहसिक कदम उठा लिया। महिल ने उसे मैसेज किया और सीधे पूछा कि क्या आग सिंगल हैं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।
मुलाकात के छह बाद हो गई प्रेग्रेंट
प्रेम संबंध शुरू होने के ठीक तीन महीने बाद तनात्सा गर्भवती हो गई। साल 2021 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जो अब दो साल की है। पूर्व के खूबसूरत लम्हों को याद करते कहा कि उन्होंने कभी ऐसा सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि फोन पर पहली बार बात करना उन्हें अच्छा और सम्मानजनक लगा। कुछ दिनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। इसके बाद हम दोनों का रिश्ता लगातार गहरा हो गया है।
2020 में दोनों ने कर ली शादी
तनात्सा ने बताया कि उन्होंने 19 दिसंबर, 2020 को उत्तरी क्षेत्र के डार्विन के हिल्टन होटल में शादी की। तनात्सा ने कहा कि हमने अपनी पहली मुलाकात को पूरी तरह से पसंद किया। जिस तरह से हमने शादी की वह बहुत जल्दी थी, बहुत से लोगों ने मुझे ऐसा न करने के लिए भी कहा, लेकिन यह सब कैसे हुआ? इसे मैं नहीं बदल सकती थी। उन्होंने कहा कि शादी के बाद जब हम कोरी के घर पहुंचे तो उनके परिवार वालों ने काफी अच्छा स्वागत किया।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
6 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
7 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
10 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
11 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
12 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
15 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
15 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines