हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोलंबियाई सैन्य विमान हादसे का शिकार, 80 से ज्यादा सैनिक थे सवार; उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन

Colombian Military Plane Crash: कोलंबिया में सेना का ट्रांसपोर्ट विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्लेन में बड़ी संख्या में सैनिक सवार थे.

विज्ञापन
Credit: Social Media

कोलंबिया में वायुसेना का एक प्लेन क्रैश हो गया. सेना का एक ट्रांसपोर्ट विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में बड़ी संख्या में सैनिक सवार थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा सोमवार को दक्षिण-पश्चिम कोलंबिया के पुतुमायो (Putumayo) इलाके में हुआ. बताया जा रहा है कि ये विमान हरक्यूलिस C-130 (Hercules C-130) था, जो आमतौर पर सैनिकों और सैन्य उपकरणों के ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश

जानकारी के मुताबिक, विमान ने प्यूर्टो लेगुइज़ामो (Puerto Leguizamo) एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही वक्त बाद प्लेन क्रैश हो गया. हादसे के बाद इलाके में काले धुएं का गुबार उठता देखा गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कोलंबिया के रक्षा मंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है और कहा है कि सेना की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. रक्षा मंत्री के मुताबिक, हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, तकनीकी खराबी या बाकी कारणों की जांच की जा रही है. सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी.

राष्ट्रपति ने भी जताया दुख

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने भी इस हादसे पर दुख जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ये देश के लिए बेहद दर्दनाक घटना है और सरकार हर संभव मदद करेगी. ये हादसा ऐसे समय में हुआ है जब कोलंबिया अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है. इस दुर्घटना ने एक बार फिर सैन्य विमानों की सुरक्षा और तकनीकी स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, पूरा देश इस हादसे को लेकर परेशान है और सभी की नजरें बचाव अभियान और जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं. आने वाले समय में ही ये साफ हो पाएगा कि इस हादसे के पीछे असली वजह क्या थी और इसमें कितनी जान-माल की हानि हुई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola