नई दिल्ली: अफ्रीकी देश सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच हिंसक झड़प जारी है। राजधानी खार्तूम में गृह युद्ध जैसे हालात हैं। सबसे अधिक हिंसा सेना मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति भवन के आसपास हो रही हैं। सूडानी सेना और आरएसएफ एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सूडान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी की है। सूडान में करीब 1500 भारतीय रहते हैं।
भारत सरकार ने कहा- अपडेट की प्रतीक्षा करें
भारतीय दूतावास ने हिंसा की खबरों की बीच ट्वीट किया। भारतीयों से कहा कि गोलीबारी और झड़पों की सूचना के मद्देनजर सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, घर के अंदर रहने और तत्काल प्रभाव से बाहर निकलने से रोकने की सलाह दी जाती है। कृपया शांत रहें और अपडेट की प्रतीक्षा करें।
2021 में हुआ था सैन्य तख्तापलट, तभी से चल रहा तनाव
दरअसल, 2021 में सूडान में सैन्य तख्तापलट हुआ था। उसके बाद से सेना और अर्द्धसैनिक बलों से जनरल के एक संप्रभु परिषद के जरिए देश पर शासन चल रहा है। सेना के चीफ जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान परिषद में नंबर एक की हैसियत रखते हैं। जबकि नंबर दो पर अर्धसैनिक कमांडर मोहम्मद हमदान डागलो हैं। अद्धसैनिक बल को अब्देल सूडानी सेना में शामिल कराना चाहते हैं। लेकिन कमांडर मोहम्मद हमदान इसे 10 साल के लिए टालना चाहते हैं। यही संघर्ष की प्रमुख वजह है।
अचानक भड़की हिंसा, आरएसएफ ने किया बड़ा दावा
लंबे समय से चल रहे तनाव के बाद शनिवार को सूडान में हिंसा भड़क गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दक्षिण खार्तूम में आरएसएफ बेस के पास हिंसा, जोरदार विस्फोट और गोलियां चली हैं। आरएसएफ ने खार्तूम हवाईअड्डे पर नियंत्रण कर लिया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि हमले के बीच बचने के लिए लोगों को भागते हुए देखा गया। सेना ने लड़ाई के लिए अर्धसैनिक बलों को जिम्मेदार ठहराया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में आर्मी चीफ सबसे ताकतवर, बाकी सब…, इमरान खान बोले- मेरी सत्ता में वापसी न हो, इसके लिए चल रहा षडयंत्र
संबंधित खबरें
'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर से हूती विद्रोहियों का इनकार
2 mins ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 hr agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 hr agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
10 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
11 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
14 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
16 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
19 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
20 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines