13 Indian Sailors Stranded In Ukraine: यूक्रेन के चोरनोमोर्स्क बंदरगाह पर एक कार्गो जहाज पर 13 भारतीय नाविक फंसे हुए हैं. मरीन वर्कर्स के एक यूनियन ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए तुरंत दखल देने की मांग की है.’फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (FSUI) के मुताबिक, MV AMIR1 जहाज पर 15 लोगों का क्रू है. यूनियन ने कहा कि जहाज एक ऐसे खतरनाक इलाके में फंसा हुआ है, जहां ब्लैक सी (काला सागर) बंदरगाह के पास ड्रोन और मिसाइल हमले की खबरें आई हैं. यूनियन ने चेतावनी दी कि लंबे समय तक वहां रहने से क्रू पर खतरा बढ़ रहा है.
जहाज का वीडियो वायरल
FSUI ने जहाज से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बंदरगाह इलाके के पास धुआं उठता दिख रहा है. संगठन ने भारत सरकार, जहाज के मालिक, जहाज के झंडे वाले देश और अन्य संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वो जहाज पर मौजूद लोगों को निकालने के लिए तुरंत कदम उठाएं. यूनियन ने अपने बयान में कहा कि क्रू लगातार डर के साये में जी रहा है क्योंकि जहाज के पास हमले हुए हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है.
पहले भी हुई ऐसी घटना
ये घटनाक्रम यूक्रेन के दक्षिणी तट के पास चल रहे कमर्शियल जहाजों पर हुए कई हमलों के ठीक बाद हुआ है. इससे पहले, भारत ने ओडेसा के पास MV OMORFI पर हुए हमले की कड़ी निंदा की थी, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी और 4 भारतीय क्रू मेंबर्स जहाज पर मौजूद थे. एक और जहाज, MV AGN RAGNAR, पर भी हमला हुआ था, जिसमें 2 इंडियन क्रू मेंबर्स लापता हो गए थे और तलाशी अभियान के बावजूद उनका पता नहीं चल पाया है.
MEA ने जारी की एडवाइजरी
इस महीने की शुरुआत में, ओडेसा के पास कार्गो जहाज MV Golden Leo पर हमला हुआ था, जिसमें चार भारतीयों समेत 10 क्रू सदस्यों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद भारत ने रूसी अधिकारियों के सामने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. ब्लैक सी में बढ़ते खतरों के बीच, विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वो कॉन्फ्लिक्ट जोन में या वहां से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर काम स्वीकार करने से पहले सुरक्षा हालात का सावधानी से आकलन करें.
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
4 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
11 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
12 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
14 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
23 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines