Zhu Ling Death: आज से करीब तीन दशक पहले रहस्यमयी जहर का शिकार हुई एक चीनी महिला की 50 साल की उम्र में मौत हो गई और उसकी मौत एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई। चीनी महिला झू लिंग को 1994 में जहरीले रासायनिक पदार्थ थैलियम दिया गया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। चीनी महिला को जहर किसने दिया इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।
रासायन विज्ञान की छात्रा थीं झू लिंग
झू लिंग सिन्हुआ विश्वविद्यालय में रासायन विज्ञान की छात्रा थीं और वह रासायनिक पदार्थों से संबंधित समझ भी रखती थी। 1994 में झू लिंग को अचानक पेट दर्द और बाल झरने की समस्या होने लगी और वह कोमा में चली गई। महिला का इलाज भी कराया गया, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
जहरीले रसायनिक पदार्थ से ब्रेन हुआ डैमेज
उस रहस्यमयी जहरीले पदार्थ का झू लिंग पर इसका इतना गलत असर पड़ा कि वह अंधी हो गई। साथ ही उसका ब्रेन डैमेज हो गया और वह लकवाग्रस्त हो चुकी थी। उसकी स्थिति ऐसी हो गई थी कि उसे चौबीसों घंटे देखभाल की जरूरत थी।
जांच में नहीं तय हो पाया आरोप
बता दें कि चीनी महिला को रहस्यमयी जहर देने के मामले में जांच पड़ताल भी हुई, लेकिन किसी को दोषी नहीं पाया गया। इस मामले में झू लिंग की रूममेट सुन वेई के से भी पूछताछ की गई, लेकिन सबूतों के आभाव में उसके खिलाफ आरोप तय नहीं हो सका।
झू लिंग की दोस्त पर जहर देने का शक
झू लिंग के परिवार ने आरोप लगाया कि सुन वेई ने ही उसकी बेटी को जहर दिया है, क्योंकि वह झू लिंग की सुंदरता से ईर्ष्या करती है। साथ ही झू लिंग के परिवार ने कहा कि उसे जानबूझ कर आरोपी नहीं बनाया गया, क्योंकि उसके परिवार की राजनीतिक पहुंच थी। फिलहाल सुन वेई अमेरिका में रह रही है।
झू लिंग के परिवार ने सुन वेई को वापस चीन भेजने के लिए पेटीशन भी फाइल की, लेकिन व्हाइट हाउस ने कहा कि झू लिंग को जहर देना एक त्रासदी थी। व्हाइट हाउस ने इसके अलावा कुछ नहीं कहा।
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
1 hr agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
3 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
6 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
7 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
7 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
19 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines