Chinese Wines Made By Women: वाइन बिजनेस में अक्सर पुरुषों का ही वर्चस्व देखने को मिलता है। मेन्यूफेक्चरिंग से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन तक, इस फील्ड में पुरुषों का ही एकाधिकार रहा है, लेकिन दुनिया के कई देशों में ये धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। हम बात कर रहे हैं चीन की। चीन में महिला वाइनमेकर का ट्रेंड बढ़ गया है। वाइनरी हेलन किंगक्सू ब्रांड की झांग जिंग उनमें से एक बड़ा नाम है।
हर साल 60 हजार वाइन का प्रोडक्शन
चीन के ग्रामीण इलाकों के अंगूर के बागों से लेकर लग्जरी बार तक महिलाएं इस देश में सबसे आगे हैं। ये इस फील्ड में मेन्यूफेक्चरिंग और इनोवेशन को भी बढ़ावा देती हैं। हेलन किंगक्सू वाइनरी हर साल 60,000 बोतल वाइन का प्रोडक्शन करती है। इस वाइनरी ने 2011 में वाइन इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी। जब इसने सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता डेकेंटर वर्ल्ड वाइन अवॉर्ड्स में शीर्ष सम्मान जीतने वाली पहली चीनी वाइन का प्रोडक्शन किया था। एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद झांग कई चीनी महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें उनकी बुटीक, वर्ल्ड क्लास बोतलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।
महिलाओं के नेतृत्व में प्रमुख इंडस्ट्री
चीन के वाइन एक्सपर्ट फोंगयी वॉकर के अनुसार, यह महिला प्रधान उद्योग बनता जा रहा है। उन्होंने आगे कहा- जब मैं चीन की कई प्रसिद्ध वाइनरी के बारे में सोचता हूं, तो ये महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। हेलन किंगक्सू के अलावा क्षेत्र के कई सबसे प्रसिद्ध प्रोड्यूसर सिल्वर हाइट्स, कनान वाइनरी, जेड वाइनयार्ड महिलाओं के नेतृत्व में हैं।
महिलाओं के लिए सुरक्षित क्षेत्र
अब दुनियाभर में बहुत सी बेहतरीन महिला वाइनमेकर हैं। झांग कहती हैं- निंग्जिया में यह बहुत दिलचस्प है। वर्कफोर्स में 60 प्रतिशत से ज्यादा महिला मालिक के साथ ही वाइनमेकर, महिला मार्केटिंग स्टाफ और महिला रिसेप्शनिस्ट हैं। यह अनुपात काफी बड़ा है। अन्य देशों की तुलना में चीनी उद्योग के युवाओं ने महिलाओं को पैर जमाने में मदद की है। दूसरी ओर, पश्चिम में इस क्षेत्र में पुरुषों का वर्चस्व है। हालांकि चीन में वाइन एक पारंपरिक उद्योग नहीं है, लेकिन यदि आप एक महिला हैं तो यह एक कंपनी खोलने के लिए एक बहुत ही सुरक्षित क्षेत्र है।
ये भी पढ़ें: बैग में हमेशा कंडोम लेकर घूमती थी ये महिला गवर्नर! 58 कर्मचारियों से था रिलेशन
महिलाओं ने की है पढ़ाई
झांग कहती हैं कि कई अन्य युवा महिलाओं ने इसके लिए पढ़ाई की है। सिल्वर हाइट्स की मुख्य वाइनमेकर एम्मा गाओ ओनोलॉजी में डिग्री हासिल करने वाली पहली चीनी महिलाओं में से एक थीं। खास बात यह है कि इन दिनों उनकी वाइन राष्ट्रपति भवन की ओर से यूरोपीय नेताओं को डिनर में परोसी जाती हैं। गाओ को उनके पिता ने फ्रांस के बोर्डो वाइन एरिया भेजा था, जिन्होंने उन्होंने वाइनयार्ड की स्थापना की थी। गाओ हंसते हुए कहती हैं- “मुझे लगता है कि चीन महिलाओं के प्रति सहिष्णु है। हम स्त्री शक्ति को पनपते और पुरुष शक्ति को कम होते हुए देख रहे हैं।”
ये भी पढ़ें: ‘जॉब करनी है तो लेडी बॉस संग सोना होगा’, 58 एंप्लाइज ने मानी बात, अब अफसर पहुंची हवालात
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
8 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
10 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
11 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
12 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
16 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
19 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
22 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
22 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines