Chinese Spy Balloon: अटलांटिक महासागर के ऊपर अमेरिकी क्षेत्र में इसी साल फरवरी में चीन के कथित तौर पर एक जासूसी गुब्बारे (Chinese Spy Balloon) को गिराया गया था। अब इस मामले में पेंटागन की ओर से एक बड़ा खुलासा किया गया है। कहा गया है कि गुब्बारा कोई भी खुफिया जानकारी इकट्ठा नहीं कर पाया था।
पेंटागन ने जारी किया बयान
एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने कहा है कि फरवरी की शुरुआत में अटलांटिक महासागर के ऊपर गिराए गए चीनी जासूसी गुब्बारे ने खुफिया जानकारी एकत्र नहीं की थी। एबीसी न्यूज अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क एबीसी का न्यूज डिपार्टमेंट है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि न तो गुब्बारा डेटा चीन भेजता है और न ही उसने कोई डेटा इकट्ठा किया था।
अमेरिका ने कहा- जासूसी कर सकता था
राइडर ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हम जानते हैं कि इसमें खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की क्षमता थी, लेकिन यह ऐसा नहीं कर पाया। उन्होंने बताया कि उस वक्त कहा गया था कि ये गुब्बारा जासूसी के लिए भेजा गया था, जिसे देखते हुए प्रभावी कदम उठाए गए।
संवेदनशील सैन्य स्थलों पर भरी थी उड़ान
बता दें कि यह बयान तब आया है जब कुछ अमेरिकी सांसदों ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि गुब्बारे ने अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से उड़ान भरने के दौरान जानकारियां इकट्ठा की हैं, जिसमें ऐसे संवेदनशील सैन्य स्थल भी शामिल थे, जहां अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें थीं।
चीन की ओर से आया था ये बयान
इसी बीच सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट, फ्लोरिडा सीनेटर मार्को रुबियो ने फरवरी में कहा था कि गुब्बारा एक तरीका है, जिसका उपयोग वह हमारी खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए करते हैं। हमें इसके प्रति सचेत रहना होगा और इससे खुद को बचाना होगा। उधर, चीन की ओर से कहा गया था कि गुब्बारा एक हानिरहित और मानवरहित वाहन था।
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
12 mins agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
58 mins agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
1 hr agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
9 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
11 hrs agoLIVE: जेल में ही रहेंगे सचिन वाजे, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत
12 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
13 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
13 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
21 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines