टैक्सी बिजनेस शुरू करने के लिए 30 वर्षीय चीनी व्यक्ति ने मर्सिडीज-मैबेक राइड-हेलिंग कार खरीदी थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट(SCMP) के अनुसार खुलासा किया है कि, उसने अपना लग्जरी कार पर 1.8 करोड़ रुपये(210000 युआन) खर्च किए और एक ही ट्रिप से 59000 रुपये(लगभग 700युआन) से ज्यादा कमाता है। वह ओल्ड युआन ड्राइव्स ए मेबैक फॉर राइड-हेलिंग नामक एक सोशल मीडिया अकाउंट चलाता है, जहाँ वह रोजमर्रा के जीवन के बारे में अपना अनुभव साझा करता है।
1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
साउथ चाइना पोस्ट के मुताबिक बता दें कि वह मूल रूप से नॉर्थ चीन के हेनान प्रांत का रहने वाला है। वह 2019 से बीजिंग में लग्जरी राइड-हेलिंग कार चला भी चलाया है। पिछले साल नवंबर 2024 में उसने 210000 डॉलर में मेबैक खरीदी और ब्रेक ईवन की अपनी यात्रा का डॉक्यूमेटिंग भी करना शुरू किया। जानकारी के लिए बता दें कि सोशल अकाउंट में इस व्यक्ति के लगभग 120000 फॉलोअर्स भी हैं।
एक दिन में कमाता है 46 हजार
बता दें कि कुछ दिन पहले अप्रैल में सोशल मीडिया में शेयर किए गए एक वीडियो में खुलासा किया कि, वह अपने रोजाना के जीवन की तरह सुबह जल्दी उठता है और अपने कार्य पर लग जाता है। वह पूरे दिन बुकिंग के लिए एक क्लाइंट को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाता है। जिससे वह एक दिन में 46000 रुपये(लगभग 550डॉलर) कमा लेता है।
6 सालों में कमाए 58 लाख रुपये
उसने पोस्ट के माध्यम से साझा किया कि एक लग्जरी मेबैक राइड-हेलिंग कार चलाना न केवल मेरा काम है, बल्कि मेरी लाइफ भी है। वर्तमान में मेबैक मॉडल को सिर्फ बीजिंग और शंघाई में राइड-हेलिंग के लिए ही ऑर्डर किया जा सकता है। उसने बताया कि उन्होंने $93000 (करीब 79 लाख रुपये) का डाउन पेमेंट किया, जिसमें से $68,000 (58 लाख रुपये) पिछले छह सालों में राइड-हेलिंग इंडस्ट्री में की गई सेविंग से आए। बाकी रकम को उन्होंने पाँच साल के लोन के ज़रिए कवर किया, जिसमें हर महीने $2,000 (1.7 लाख रुपये) चुकाने थे।
एक दिन में करता है पूरे 40 ऑर्डर
साथ में यह भी बताया कि वह पहले से बुक किए गए कस्टमर के ऑर्डर को सर्विस प्रदान करता है। एक दिन में पूरे 40 ऑर्डर करता है और कभी-कभी एक ट्रिप से 700 डॉलर से ज़्यादा की कमाई हो जाती है। खर्चों के बावजूद, उनका दावा है कि वे हर महीने लगभग 10,000 युआन (1.1 लाख रुपये) बचाते हैं।
महीने में लगभग 10 हजार युआन करता है खर्च
उसने बताया कि मेरा महीने का फ्यूल खर्च लगभग 3000 युआन है। साथ ही खाने-पीने में (2000-3000 युआन) और किराये(4500 युआन) खर्च करता है। साथ में यह भी कहा कि मेरे पास अभी भी कुछ सेविंग बची हुई है, जो सबसे अच्छी बात यह है कि मैं सिर्फ 30 डॉलर में मेबैक चला सकता हूं और फिर भी प्रत्येक महीने करीब 10 हजार युआन बचा सकता हूं।
यूजर ने पोस्ट में क्या कमेंट किया?
एक यूजर ने पोस्ट के जरिए पूछा कि इस स्टोरी ने ऑनलाइन एक जीवंत चर्चा को जन्म दिया है। क्या वह अमीर है या नहीं? अगर वह अमीर है तो, वह अभी भी राइड-हेलिंग का काम क्यों कर रहा है। अगर वह अमीर नहीं है, तो वह मेबैक कैसे चला रहा है? एक अन्य यूजर ने कहा कि मैंने अभी एस-क्लास मर्सिडीज का रेंज देखा तो 5.5 किमी का रेंज लगभग 300 युआन(40 अमेरिकी डॉलर) है। आखिर कौन मेबैक खरीद रहा है? मुझे यकीन नहीं है कि मुझे इस जीवन में कभी भी इसमें यात्रा करने का मौका मिलेगा।
संबंधित खबरें
US के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 hr agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
4 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
6 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
6 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
7 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
9 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
11 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
12 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines