Cybercrime: एक अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ने एन चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है और एक बड़े साइबर क्राइम बॉटनेट का खुलासा किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह बॉटनेट पिछले करीब एक दशक से चल रहा था। एक अनुमान के अनुसार इस शख्स ने इस बॉटनेट के जरिए अपराधियों को एक्सेस बेच कर कम से कम 99 मिलियन डॉलर का फायदा कमाया। अपराधियों ने इन जानकारियों का इस्तेमाल चोरी, बाल शोषण, फाइनेंशियल फ्रॉड जैसी वारदातों को अंजाम दिया।
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने एफबीआई के डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे के हवाले से कहा कि 911 S5 बॉटनेट शायद दुनिया का सबसे बड़ा साइबर क्राइम बॉटनेट था। यह मालवेयर का एक नेटवर्क है जिसने करीब 200 देशों में कंप्यूटर्स को इंफेक्ट किया था। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान युन्हे वांग के रूप में हुई है और उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। वांग को 24 मई को सिंगापुर में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी भी जब्त की है।
1.9 करोड़ कंप्यूटर्स का डाटा चुराया
रिपोर्ट्स के अनुसार साइबर ऑपरेशंस के लिए एफबीआई के डिप्टी असिस्टेंट ब्रेट लेदरमैन ने कहा कि वांग के खिळाफ थाईलैंड में सर्च वारंट भी जारी किए गए थे। अधिकारियों ने 32 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है।अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने वांग की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि वांग ने इस बॉटनेट के जरिए 1.9 करोड़ विंडोज कंप्यूटर हैक किए थे इनमें से केवल अमेरिका में ही 6 लाख 13 हजार कंप्यूटर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार उसने इनका एक्सेस कई अपराधियों को बेचा।
जिन अपराधियों ने वांग से जॉम्बी नेटवर्क के जरिए एक्सेस खरीदे उन्होंने राहत कार्यक्रमों में फर्जीवाड़ा करके अरबों की राशि गायब कर दी। अधिकारियों के अनुमान के अनुसार कंप्रोमाइज्ड आईपी एड्रेसेज से लगभग 5 लाख 60 हजार फर्जी बेरोजगारी बीमा के दावे किए गए। वांग कथित तौर पर 150 सर्वर्स के जरिए बॉटनेट को मैनेज करता था। इनमें से लगभग आधे सर्वर अमेरिकाी बेस्ड ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर्स के थे। उसने इससे हुई कमाई से अमेरिका और चीन समेत कई देशों में संपत्तियां खरीदीं।
ये भी पढ़ें: अफ्रीका में इंटरनेट क्रांति लाने की तैयारी में अंबानी! 5G सेवा लॉन्च करेगी रिलायंस
ये भी पढ़ें: पाक ने किया लाहौर समझौते का उल्लंघन! पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने मानी गलती
ये भी पढ़ें: Pope Francis ने मांगी माफी! समलैंगिकों को लेकर कह दी थी आपत्तिजनक बात
ये भी पढ़ें: मस्क की होगी व्हाइट हाउस में एंट्री! ट्रंप राष्ट्रपति बने तो दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
6 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
11 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
16 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines