डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ की वजह से भारत और चीन करीब आ गए हैं। दोनों देशों में जल्द ही व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। गुरुवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का इस पर बयान आया है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि साझेदारी दोनों देशों के लिए एक सही रास्ता है। इससे दोनों देशों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि भारत और चीन ग्लोबल साउथ के अहम सदस्य हैं और दोनों ही विकासशील देश हैं।
पीएम मोदी होंगे SCO की बैठक में शामिल
दरअसल चीनी विदेश मंत्री वांग यी जल्द ही भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस बीच पीएम मोदी भी SCO की बैठक में शामिल होने के लिए चीन जाएंगे। इससे पहले चीन के विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि वह भारत के साथ अपने मतभेदों को सही तरीके से सुलझाकर मिलकर काम करने के लिए तैयार है। हमे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच होने वाली मुलाकात काफी सकारात्मक रहेगी।
दोनों देशों के बीच बॉर्डर ट्रेड शुरू करने की कोशिश
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच व्यापार शुरू करने की योजना है। इसे लेकर दोनों देशों में बात चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रा, हिमाचल प्रदेश में शिपकी ला दर्रा और सिक्किम में नाथू ला दर्रा के रास्ते बॉर्डर ट्रेड शुरू करने की कोशिश की जा रही है। पहले भी इन रास्तों के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार होता आया है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर ट्रेड को फिर से शुरू करने के लिए चीनी पक्ष के साथ संपर्क में बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
विमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
50 mins agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
1 hr agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
4 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
6 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
7 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
7 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
10 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
10 hrs agoLIVE: CEC ने बीजेपी की मदद के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया- राहुल गांधी
10 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines