Chinas first cross sea bullet train: चीन ने अपनी पहले हाई स्पीड 277 किलोमीटर रेल लाइन को शुरू कर दिया है। यह ट्रेन लाइन दक्षिण पूर्वी प्रांत फुजियान के तट के साथ-साथ बनाई गई है। जो ताइवान जलडमरूमध्य के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि ये बुलेट ट्रेन चीन के फुजियान स्टेट की राजधानी फूजौ से रवाना की गई है। इस 277 किलोमीटर लंबी लाइन को फूजौ-जियामेन-झांगझू नाम दिया गया है। 172 लंबी लाइन पर ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किलोमीटर (172 मील) प्रति घंटा रहेगी। यह ट्रेन तीन तटीय पुलों को पार करके अपने गंतव्य तक जाएगी।
यह भी पढ़ें-महीनों पहले भारत छोड़ गए थे अफगानी राजदूत, अब तालिबान ने मोदी सरकार से की ये मांग
फूजौ को काफी अहम मानता है चीन
आपको बता दें कि फूजौ को काफी डेवलप मार्केट माना जाता है। जिसका चीन में काफी आर्थिक महत्व है। अब यहां से जियामेन का सफर सिर्फ 1 घंटे में तय हो जाएगा। इस परियोजना को डिजाइन किया गया है चाइना रेलवे सियुआन सर्वे एंड डिजाइन ग्रुप कंपनी लिमिटेड की ओर से। आपको बता दें कि चीन में दिसंबर 2022 तक 42 हजार किलोमीटर लंबी हाई स्पीड लाइन बिछाई जा चुकी थी। लेकिन अगर बात करें 350 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने की, तो इसके लिए लगभग 3200 किलोमीटर लाइनें ही कैपेबल थीं। चीन ने फुजियान में इस परियोजना को विकास की दृष्टि से काफी अहम माना है।
नई लाइन से चीन में बढ़ेगा निवेश
चीन को उम्मीद है कि नई लाइन शुरू होने से निवेश और आवागमन में आसानी होगी। इस स्टेट से ताइवान का भी अच्छा लिंकअप लाइन बनने से होगा। इसी कड़ी में चीन अपने हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में मोनोरेल लाइन शुरू कर चुका है। यह साढ़े 10 किलोमीटर की दूरी तय करती है। जो पूरी तरह स्वचालित है। आपातकाल में इसको संचालित करने के लिए किसी को जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
संबंधित खबरें
स्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
14 mins ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
36 mins agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
2 hrs agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
2 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
3 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
3 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
13 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
13 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
15 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines