---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

12 मंजिल से गिरी महिला फिर भी कैसे बची जान? मदद के लिए पति को दी आवाज तो सब रह गए हैरान

दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में एक महिला 12वीं मंजिल से गिरने के बाद भी चमत्कारिक रूप से बच गई। 44 साल की महिला को सिर्फ मामूली चोटें आईं। घटना के बाद उसने होश में रहते हुए खुद अपने पति को मदद के लिए पुकारा। आखिर महिला की जान कैसे बची? पढ़ें पूरी खबर।

---खबर नीचे जारी है---

दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के लेपिंग शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 44 वर्षीय महिला 12वीं मंजिल से गिरने के बावजूद बच गई। हैरानी की बात यह है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी महिला को सिर्फ मामूली चोटें आईं। घटना के बाद महिला ने खुद अपने पति को मदद के लिए पुकारा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

13 मई को हुई चौंकाने वाली घटना

यह घटना 13 मई को हुई। महिला, जिसका नाम पेंग है, अपने पति के साथ एक क्लाइंट की बालकनी को सील करने में मदद कर रही थी। काम करते समय वह बालकनी में थी और उसे लगा कि वह सुरक्षित है, इसलिए उसने सुरक्षा रस्सी पहनना छोड़ दिया, यही उसकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई।

---खबर नीचे जारी है---

काम के दौरान एक भारी खिड़की, जिसे क्रेन के जरिए ऊपर उठाया जा रहा था, अचानक फिसल गई। इसका एक हिस्सा पास के पेड़ की शाखा में फंस गया, जिससे खिड़की और क्रेन दोनों गिर पड़े। क्रेन का रिमोट कंट्रोल पकड़े पेंग भी अपना संतुलन खो बैठी और सीधे नीचे गिर पड़ी। गिरते समय वह एक छतरी (canopy) पर जा अटकी, जिससे उसकी गिरावट की गति कम हो गई और उसकी जान बच गई।

महिला ने क्या बताया?

गिरने के बाद पेंग पूरी होश में थी। उसने बताया, “मुझे लगा कि मैं मरने जा रही हूं, मैं दुनिया छोड़ रही हूं।” लेकिन जैसे ही वह जमीन पर गिरी, उसने अपने पति से कहा, “मैं मरी नहीं हूं, जल्दी से इमरजेंसी नंबर पर कॉल करो।”

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें : कौन हैं Kristi Noem? इस गलती से चर्चा में आईं ट्रंप की ये सेक्रेटरी

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जरी की गई। डॉक्टरों के अनुसार, वह अगले 6 महीनों में फिर से चलने में सक्षम हो सकती है। अब तक उसके इलाज में 8 लाख से अधिक की लागत आ चुकी है और इलाज अभी जारी है। पेंग ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। साथ ही, उसने सभी से सुरक्षा उपकरणों का गंभीरता से पालन करने की सलाह दी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 24, 2025 05:12 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola