नई दिल्ली: अमेरिकी सीनेट की स्पीकर नैंसी पोलेसी के ताइवान दौरे से चीन पूरी तरह बौखलाया हुआ है। चीन ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। चीन के 21 लड़ाकू विमान ताइवान की डिफेंस लाइन को भेदते हुए उसके एयर स्पेस जोन में घुस गए। हालांकि इस दौरान टकराव होते-होते बचा। ताइवान रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चीनी लाड़कू विमान ताइवान के एयर स्पेस में दाखिल हुए हैं।
और पढ़िए – प्रदर्शनकारी मुझसे घर जाने के लिए ना कहें, मेरा घर जला दिया गया: श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे
इसके साथ पेलोसी के ताइवान दौरे से भड़के चीन की सेना ने लाइव-फायर अभ्यास की ऐलान कर दिया। इसके अलावा चीनी पीएलए ने कहा है कि ताइवान के आसपास मिसाइल अभ्यास शुरू कर देगी। चीनी सेना ताइवान के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व के हिस्से में संयुक्त समुद्री-हवाई अभ्यास कर रही है। PLA ने कहा है कि वो 4 अगस्त से 7 अगस्त तक ताइवान के आसपास लाइव-फायर अभ्यास करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ताइवान की सेनाएं चीन से निपटने के लिए तैयारी कर चुकी है। अमेरिकी नेवी के 4 वॉरशिप हाईअलर्ट पर हैं। ताइवान की समुद्री सीमा में गश्त कर रहे हैं। इन पर एफ-16 और एफ-35 जैसे हाईली एडवांस्ड फाइटर जेट्स और मिसाइलें मौजूद हैं। रीपर ड्रोन और लेजर गाइडेड मिसाइलें भी तैयार हैं। अगर चीन की तरफ से कोई हिमाकत की गई, तो अमेरिका और ताइवान उस पर दोनों तरफ से हमला कर सकते हैं।
और पढ़िए – फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का 94 वर्ष की उम्र में निधन
इतना ही नहीं नैंसी पोलेसी के इस यात्रा से से चिढ़कर चीन ने पेस्ट्री, पके हुए माल और मिठाई का उत्पादन करने वाली कई ताइवानी कंपनियों पर आर्थिक प्रतिबंधों और आयात प्रतिबंधों की घोषणा की। मंगलवार को चीन ने ताइवान की कई खाद्य कंपनियों के उत्पादों के आयात को अस्थायी रूप से रोक दिया। एजेंसी ने ताइवान की कृषि परिषद के हवाले से बताया कि ब्लैक लिस्ट में डाली गई कंपनियों में चाय की पत्ती, सूखे मेवे, शहद, कोकोआ बीन्स और सब्जियों के उत्पादकों के साथ-साथ मछली पकड़ने वाले लगभग 700 जहाज शामिल हैं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
6 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
6 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
8 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
12 hrs agoLIVE: तेलंगाना: मिठाई दुकानों और निर्माण इकाइयों पर छापा, अनियमितताएं उजागर
14 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
14 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
23 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines