Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
उत्तर-पश्चिमी चीन का किंगहाई प्रांत मंगलवार को शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहल उठा. ‘चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र’ के मुताबिक, किंगहाई प्रांत के हैक्सी प्रान्त में रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता का बेहद शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है. भूकंप के इन तेज झटकों के बाद क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और शुरुआती अनुमानों के मुताबिक करीब 8,600 से अधिक लोगों के इससे प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन के भीतर इसकी गहराई महज 10 किलोमीटर थी. भूकंप का केंद्र कम गहराई पर होने की वजह से झटके काफी तीव्र महसूस किए गए.
भूकंप के झटकों से पुराने और कमजोर ढांचे वाली इमारतों को भारी नुकसान पहुंच सकता है. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने मध्यम से लेकर काफी तेज झटके महसूस किए, जिससे कई जगहों पर लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए. राहत की बात यह है कि आपदा के तुरंत बाद किसी बड़े जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई बड़ी खबर सामने नहीं आई है.
स्थानीय प्रशासन और चीनी आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित इलाकों में नुकसान का सटीक आकलन करने में जुटी हुई हैं. इसके साथ ही स्थानीय राहत और बचाव प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए अधिकारी लगातार स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।