China News: चीन में बेरोजगारी की दर 18 पर्सेंट से ऊपर पहुंच गई है। 16 से 24 साल के बीच युवाओं को नौकरी मिलना अब चीन में आसान नहीं रहा है। चीन में नौकरी की तलाश में कई दिन से भटक रहे 21 साल के युवा ने अब जो कारनामा किया है, वह सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस युवा का नाम सॉन्ग जियाले है, जिसने अपनी टीशर्ट पर ही बायोडाटा प्रिंट करवा लिया है। ताकि उद्यमियों या एचआर मैनेजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच सके। ये युवा मध्य चीन के हेनान प्रांत का रहने वाला है, जिसने हुबई प्रांत की वुहान यूनिवर्सिटी से स्कूल ऑफ जियोमैटिक्स से बैचलर डिग्री हासिल की है। मास्टर डिग्री में एडमिशन से पहले उसने कई जगह इंटर्नशिप की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद उसे दूसरे लोगों ने इस तरह का काम करने की सलाह दी, जिससे निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा जा सके।
टीशर्ट के पीछे बायोडाटा, फोटो और स्कैनर भी
शियाओहोंगशू नाम का इंस्टा अकाउंट भी सॉन्ग चलाता है। जिस पर उसने लिखा है कि वह एक चलता-फिरता बिलबोर्ड है, सिर्फ उसने नियोक्ताओं और मानव संसाधन पेशेवरों का ध्यान अपनी ओर करने के लिए ऐसा किया है। टीशर्ट के आगे लिखा है कि वह 2024 से ही नौकरी की तलाश में है। कृपया टीशर्ट के पीछे की ओर देखें। टीशर्ट के पीछे सीवी की प्रति, इंटर्नशिप, छात्र के तौर पर अचीवमेंट और डिग्रियों के बारे में जानकारी दी गई है। उससे अगर कोई संपर्क करना चाहता है क्यूआर कोड का ऑप्शन भी दिया गया है। जिसे स्कैन कर उससे संपर्क किया जा सकता है। इसके बारे में अलग से लिखित जानकारी दी गई है। लिखा है कि अगर कोई उससे संपर्क कर नेटवर्क बनाना चाहता है तो इस कोड को स्कैन करें। नौकरी ढूंढना आसान काम नहीं है। कृपया एक-दूसरे की मदद करें।
यह भी पढ़ें:1800 लोगों को नौकरी से निकालेगी कंपनी! CEO ने ओपन लेटर लिखकर बताई छंटनी करने की वजह
इस टीशर्ट को पहन सॉन्ग अपने गृहनगर से हुबेई तक ट्रेन से यात्रा भी कर चुका है। एक राहगीर ने उसकी फोटो खींचकर Douyin नाम के अकाउंट पर डाल दी। जिसे अब तक लगभग 3 लाख 85 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। बता दें कि सॉन्ग को उसके अनोखे प्रयास के कारण रनिंग अपैरल इंडस्ट्री में इंटर्नशिप मिल भी गई। सॉन्ग बताता है कि जब वह इंटरव्यू के लिए गया तो वहां के स्टाफ ने उसका टीशर्ट वाला वायरल फोटो भी दिखाया। बता दें कि चीन में बेरोजगारी के कारण लगातार हालत खराब होते जा रहे हैं। दावा किया गया है कि 11.58 मिलियन नई यूनिवर्सिटी जॉब्स युवाओं के लिए क्रिएट की गई हैं, जो पिछले साल से लगभग 8 लाख ज्यादा हैं।
यह भी पढ़ें:Insurance Policy Tips: किस उम्र में बीमा करवाने पर ज्यादा फायदा? समझ लें पॉलिसी का कैलकुलेशन?
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
4 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
9 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
10 hrs agoLIVE: यूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
15 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
15 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
16 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
16 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
16 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 day agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines