China News in Hindi: दुनिया चांद पर बसने के सपने देख रही है। लेकिन सभ्य समाज में आज भी महिलाओं से भेदभाव कम नहीं हो रहा। भारत के कई इलाकों में महिलाओं को शादी के बाद अपनी पवित्रता का सबूत देना पड़ता है। परंपराओं का हवाला देकर महिलाओं का वर्जिनिटी टेस्ट किया जाता है। राजस्थान के कुछ इलाकों में इसे कुकड़ी प्रथा कहा जाता है। समय-समय पर विशेषज्ञ इसको लेकर बहस करते हैं। क्योंकि प्रथा के नाम पर फेल होने के बाद महिलाओं को गलत दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन ऐसी प्रथाएं भारत ही नहीं, दुनिया की बड़ी महाशक्ति चीन में भी निभाई जाती हैं। पुरानी मानसिकता के बोझ तले दबे लोग आज भी उबर नहीं सके हैं।
कई महिलाएं हो चुकीं कुरीतियों की शिकार
महिलाओं से जुड़ी इन रस्मों को लेकर मानव अधिकार संगठन आवाज भी उठाते हैं। कई देश ऐसे भी हैं, जहां इस प्रथा के नाम पर महिलाओं को जलील किया जाता है। लेकिन उनकी आवाज बाहर नहीं आ पाती है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार चीन के कई इलाकों में ये प्रथा जारी है। चीन के पूर्वी प्रांत जियांग्जी में कई महिलाएं सामने आई हैं, जो इस प्रथा का शिकार हो चुकी हैं। ताजा मामला सुइचुआन काउंटी में सामने आया है। यहां शादी के बाद जब एक दुल्हन ससुराल पहुंची तो उसे डोली से उतरने के बाद कई देर तक नंगे पैर को जमीन से टच नहीं करवाया गया। दुल्हन को 5 घंटे तक टोकरी में नंगे पैरों के सहारे बैठाकर रखा गया।
यह भी पढ़ें:सप्ताह में कितनी बार करें संभोग? क्या सच में इससे बढ़ती है उम्र? सामने आई ये नई स्टडी रिपोर्ट
इस दौरान दुल्हन को ऐसे बैठना होता है कि उसका पैर जमीन को न छुए। बिना रुके, बिना थके यह सब करना जरूरी होता है। माना जाता है कि इस प्रथा के बाद दुल्हन के किए सभी काम अच्छे हो जाते हैं। दुल्हन को तब तक ससुराल में प्रवेश नहीं करने दिया जाता, जब तक वह रस्म पूरी न कर ले। माना जाता है कि इस रस्म के बाद महिला अपने ससुराल के लिए भाग्यशाली बन जाती है। इसे एक प्रकार का वर्जिनिटी टेस्ट माना जाता है।
हर साल हजारों मामले आते हैं सामने
चीन के एक अन्य प्रांत में दुल्हन को पैसे लेकर ससुराल के लोग अपने साथ ले जाते हैं। स्थानीय लोग मानते हैं कि ऐसा करने से दुल्हन पवित्र हो जाती है। वहीं, कुछ देर बाद ही उसको छोड़ दिया जाता है। हालांकि इस प्रथा का चीन में कई बार विरोध हो चुका है। कई जगह पर इसको कानूनन बंद किया गया है। चीन में ऐसी और भी कई परंपराएं हैं। जिसको लेकर हर साल हजारों मामले सामने आते हैं।
यह भी पढ़ें:9 साल की बेटियां बनेंगी दुल्हन! इस मुस्लिम देश ने आखिर क्यों बना डाला नया कानून?
यह भी पढ़ें:’10 साल से रोज मेरी अस्मत लूटते; बालों से पकड़कर घसीटते…’, 24 साल की महिला की रुला देने वाली कहानी
संबंधित खबरें
रूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
4 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
5 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
6 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
20 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
22 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
22 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
22 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
1 day agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines