China News: चीन में इस बार इतनी गर्मी पड़ रही है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से लोग कतरा रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी के कारण इंसान ही नहीं, जानवर भी परेशान हैं। भयावह गर्मी के कारण कारों पर भी असर दिख रहा है। पिछले 70 दिन की बात करें तो चीन में 260 इलाके ऐसे सामने आए हैं, जहां पर भयानक हीटवेव दिख रही है। वहीं, गर्मी के कारण कारों के ऊपर लगी प्रोटेक्टिव फिल्म फूलने लगी हैं। जिनकी तुलना लोग गर्भवती महिलाओं से कर रहे हैं। चीन में पिछले 80 दिनों से हीटवेव का प्रकोप दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 260 इलाके ऐसे हैं, जहां पर टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।
यह भी पढ़ें:इजराइल की जेलों में फिलिस्तीनी कैदियों से जुल्म, महिला सैनिक करती थीं रेप!
चीन में कारों की तोंद निकलने का मामला दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसका एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जो सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियों में लोग कारों को प्रेग्नेंट बुला रहे हैं। कई कारों की फिल्म फूली नजर आ रही है। ‘Pregnant Cars’ के नाम से ऐसा वीडियो शायद ही पहले कभी सामने आया हो। कार के ऊपर लगी प्रोटेक्टिव पेंट फिल्म फूलने के बाद आप सहज ही यहां गर्मी का अंदाजा लगा सकते हैं। कारों के बोनट, खिड़कियों और पीछे डिक्की के हिस्सों में फूले गुब्बारों जैसी आकृतियां देखी जा सकती हैं। इन नजारों को देखने के बाद लोग हैरानी भी प्रकट कर रहे हैं।
चीन की नदियों में पानी का स्तर हुआ कम
बता दें कि कारों के ऊपर जो प्रोटेक्टिव फिल्म लगी होती है, उसकी तापमान सहने की क्षमता ज्यादा नहीं होती। अगर पारा अधिक हो जाए तो फिल्म फूल जाती हैं। वीडियो को लेकर लोग मजाक भी कर रहे हैं। लोग मजाक में कह रहे हैं कि चीन ही नहीं, लगता है कि जर्मनी की कारों की तोंद भी निकल आई है। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि ये चीनी फिल्में नकली हैं, जो थोड़ी सी गर्मी भी बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। चीन में भी नकली चीजें बिकती हैं। चीन दूसरे देशों में नकली सामान बेचता है। बता दें कि अधिक गर्मी के कारण चीन में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग बीमार हैं और यांग्त्जे नदी ( भारत में ब्रह्मपुत्र कही जाती है) में पानी का स्तर काफी कम हो चुका है। शंघाई में भी पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक है। ऐसी ही हालत अनहुई, जियांगसू और झेजियांग की है।
यह भी पढ़ें:9 साल की बेटियां बनेंगी दुल्हन! इस मुस्लिम देश ने आखिर क्यों बना डाला नया कानून?
यह भी पढ़ें:History: 28 हजार फीट की ऊंचाई, क्या थी पायलट की वो छोटी सी गलती? मारे गए थे 47 लोग
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
6 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
11 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
18 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
18 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
21 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
21 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
21 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
22 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines