अमेरिका द्वारा दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाने के ऐलान से हड़कंप मच गया है। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन ने गलत कदम उठाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है कि चीन घबरा गया है और वह गलत कदम उठा रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि यह “एक ऐसी चीज है, जिसका वे जोखिम नहीं उठा सकते।” ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “चीन गलत खेल रहा है, वे घबरा गए हैं। यह एक ऐसा कदम है, जिसे वे उठाने का जोखिम नहीं उठा सकते!” ट्रंप ने यह बयान चीन द्वारा अमेरिकी आयात पर 34 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद दिया।
अमेरिका ने चीन पर लगाया था टैरिफ
बता दें कि चीन ने 4 अप्रैल को ट्रंप के टैरिफ के जवाब में घोषणा की थी कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका से आयातित सभी वस्तुओं पर अतिरिक्त 34 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को बीजिंग पर ऊंची दर के टैरिफ लगाने की घोषणा की थी।
रॉयटर्स के अनुसार, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कथित तौर पर कहा, “कानून के अनुसार वस्तुओं पर निर्यात नियंत्रण का चीनी सरकार द्वारा कार्यान्वयन, राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की बेहतर सुरक्षा करने तथा परमाणु अप्रसार जैसे अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है।”
यह भी पढ़ें : अमेरिका ने भारत पर लगाया 27% अतिरिक्त आयात शुल्क, भारत ने व्यापार प्रभावों की समीक्षा शुरू की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 60 देशों पर पारस्परिक रियायती टैरिफ (रेसिप्रोकल डिस्काउंटेड टैरिफ) लगाए जाने का ऐलान किया गया था। भारत पर भी 26 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की गई थी। ट्रंप के इस ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 hr agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
2 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
5 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
12 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
23 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines