China News in Hindi: बच्चों को पालना और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलवाना आसान काम नहीं है। बच्चों के लिए पूरी तरह समर्पित होना पड़ता है। तब जाकर उनका सही विकास हो पाता है और वे अच्छे इंसान बनते हैं। लेकिन आज की भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाता। चीन के अमीर लोग अब अपने बच्चों के लालन-पालन के लिए अनोखे तरीके अपना रहे हैं। अमीर दंपती बच्चों की देखभाल के लिए किराये पर खास लोगों को रख रहे हैं।
पढ़ाई से लेकर खेल सब इनके जिम्मे
किराये पर रखे लोग सिर्फ बच्चों का ध्यान ही नहीं रखते, बल्कि असली माता-पिता बच्चों का किस प्रकार लालन-पालन चाहते हैं? यह सब इनकी जिम्मेदारी होती है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर खेल, मानसिक विकास और उनकी कसरत आदि सब करवाना इनके जिम्मे होता है। ऐसे माता-पिता को चीन में चाइल्ड कंपेनियन के तौर पर जाना जाता है। ये प्रोफेशनल मम्मी-पापा इस काम के लिए मोटा पैसा वसूलते हैं।
एक पीएचडी कर चुकी महिला ने इन चाइल्ड कंपेनियन माता-पिता से बातचीत की है। छात्रा के अनुसार हार्वर्ड, कैम्ब्रिज, पेकिंग और सिंघुआ जैसी कई यूनिवर्सिटीज के ग्रेजुएट्स चाइल्ड कंपेनियन बनना चाहते हैं। कुछ लोग इनमें ऐसे हैं, जो पोस्ट ग्रेजुएट्स हैं। ये लोग कई भाषाओं को जानते हैं, जिनकी खेलों में भी अच्छी रुचि है। ये लोग सिर्फ ट्यूटर का ही काम नहीं करते। बल्कि बच्चों को असली माता-पिता फील करवाते हैं। बच्चों से खूब घुलते मिलते हैं। बीमार होने पर बच्चों को डॉक्टर के पास ले जाना, उनके साथ घूमना, फीलिंग्स को समझना और होमवर्क करवाना सब इनके जिम्मे होता है।
असली माता-पिता तय करते हैं काम के घंटे
इनके काम के घंटे बच्चों के असली माता-पिता तय करते हैं। इन लोगों को भारतीय करेंसी के मुताबिक एक लाख रुपये तक सैलरी मिलती है। इस काम के लिए महिलाओं को प्राथमिकता चीन के अमीर दे रहे हैं। वहीं, कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं, जिनमें बच्चे असली से ज्यादा इन माता-पिता के करीब मिले हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स की राय भी इससे जुदा है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों के असली विकास के लिए असली माता-पिता का साथ होना जरूरी होता है। किराये के माता-पिता की वजह से बच्चे अपने असली परिजनों से दूर हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
6 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
11 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
18 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
18 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
21 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
21 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
21 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
22 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines