चीन के एक बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज में अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 20 लोगों की जान चली गई है, जबकि पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. चीनी सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जानकारी सार्वजनिक की है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ द्वारा जारी तस्वीरों और रिपोर्ट के अनुसार, यह भीषण हादसा ‘ओशन मेलोडी’ नाम के मालवाहक पोत पर हुआ. जहाज की निगरानी करने वाली वैश्विक वेबसाइट ‘वेसलफाइंडर’ के डेटा के मुताबिक, यह पोत अफ्रीकी देश लाइबेरिया के झंडे तले पंजीकृत है.
कोस्टगार्ड-नेवी ने बुझाई सिंगापुर के जहाज में लगी आग, अब इंडियन कोस्ट से दूर ले जाने की कोशिश
हादसे के वक्त पोत पर कुल 42 लोग मौजूद थे. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का ज्यादा मौका नहीं मिला. राहत और बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. आग लगने की वजहों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है. लापता 5 लोगों की तलाश के लिए बंदरगाह के आसपास गहन बचाव अभियान चलाया जा रहा है. चीनी प्रशासन और बचाव एजेंसियां स्थिति को नियंत्रित करने और आग के कारणों की जांच में जुटी हैं.
पोर्ट पर मरम्मत के लिए खड़ा था जहाज
चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, यह जहाज मरम्मत के काम के लिए के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित किंगदाओ बंदरगाह पर खड़ा किया गया था. हादसे के वक्त बेहाई शिप बिल्डिंग कंपनी द्वारा इसकी रिपेयरिंग की जा रही थी. स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे जहाज से अचानक लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. दोपहर करीब 2:30 बजे जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें जहाज पर मौजूद कर्मचारी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
लापता लोगों की तलाश जारी, शी जिनपिंग ने दिए सख्त निर्देश
हादसे में कुछ लोगों के लापता होने की खबर है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रेस्क्यू टीमों को निर्देश दिए हैं कि जहाज में फंसे और लापता लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन के प्रधानमंत्री ली च्यांग ने भी राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने साफ कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन होना चाहिए.
दुनिया की सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग कंपनी का हिस्सा है बेहाई
जिस बेहाई शिप बिल्डिंग कंपनी के यार्ड में यह हादसा हुआ, वह चीन सरकार की प्रमुख कंपनी ‘चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन’ का हिस्सा है. CSSC को दुनिया की सबसे बड़ी जहाज निर्माता कंपनी माना जाता है, जो नए जहाजों के निर्माण के साथ-साथ पुराने जहाजों की मरम्मत का बड़ा काम संभालती है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
बीच समुद्र में दो जहाजों के बीच टक्कर, 32 लोगों को बचाया गया
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
8 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
12 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
12 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
20 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
21 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
23 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines