China Land Slide Rescue Operation: चीन (China) के लोग हाल ही आए भूकंप (Earthquake) की त्रासदी से उभरे नहीं थे कि भूस्खलन (Land Slide) हो गया, जिसके मलबे में 500 से ज्यादा लोग दब गए। 47 लोगों के शव मिल चुके हैं। मलबे के नीचे से लोगों को निकालने का काम चल रहा है। वहीं लैंड स्लाइड के बाद तबाही के मंजर का वीडियो X हैंडल पर वायरल हो रहा है, देखिए…
200 से ज्यादा कर्मी बचाव में जुटे
चीन के शिन्हुआ न्यूज चैनल के अनुसार, आज 22 जनवरी की सुबह करीब 5:51 बजे दक्षिण चीन के झेनक्सिओनग काउंटी में तांगफैंग शहर के अंतर्गत आने वाले गांव लियांगशुई में लैंड स्लाइड हुआ। इसके मलबे में पूरा गांव दब गया। जैसे ही लैंड स्लाइड की खबर फैली, बचाव दल कर्मी मौके पर पहुंच बए। करीब 200 बचाव कर्मी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां इस समय राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
युन्नान में भूस्खलन होना आम बात
पीपुल्स डेली चाइना के अनुसार, चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में लैंड स्लाइड होना आम बात है, क्योंकि यहां खड़े पहाड़ हिमालय के पठान से टकराते हैं, लेकिन हर बार यह तबाही मचाता है। हर बार लोग मारे जाते हैं। हालांकि मलबे के नीचे कितने लोग दबे हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गांव के लोग नजर नहीं आ रहे हैं।
वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो में नारंगी जंपसूट और हेलमेट पहने आपातकालीन बचाव कर्मचारियों को बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ों के बीच ढही हुई चिनाई के ढेर को उठाते हुए देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 hr agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
2 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
2 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
10 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
13 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
13 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
14 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
14 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
22 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines