China Increasing Nuclear Weapons Pentagon Released Report: अमेरिका की ओर से हाल ही में किए गए एक सनसनीखेज रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि चीन ने पिछले वर्षों में अपने परमाणु शस्त्रागार (परमाणु हथियार) में काफी विस्तार किया है। आगे भी वह अपने परमाणु बलों का तेजी से आधुनिकीकरण, विविधता और विस्तार करना जारी रखेगा। यह आकलन पेंटागन की ओर से अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई एक रिपोर्ट में आया है।
पेंटागन ने कहा है कि पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) नए आईसीबीएम विकसित कर रहा है जो इसकी परमाणु-सक्षम मिसाइल बलों में काफी सुधार करेगा। ताजा आंकड़ों के अनुसार, माना जा रहा है कि कम्युनिस्ट देश के पास 500 ऑपरेशनल वॉरहेड हैं और 2030 तक इसे 1,000 तक पहुंचने की उम्मीद है। विशेष रूप से बीजिंग का कहना है कि वह नो-फर्स्ट-यूज नीति का पालन करता है। बताया गया है, साल 2021 में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि चीन के पास 400 हथियार हैं।
… तो फिर चीन से होगा ये खतरा
पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन पारंपरिक रूप से सशस्त्र अंतरमहाद्वीपीय दूरी की मिसाइल प्रणाली बनाने की संभावना तलाश रहा है। साथ ही कहा गया है कि यदि चीन ने ये मिसाइलें बना लीं और तैनात कर दीं तो संयुक्त राज्य अमेरिका और अलास्का के लिए खतरा पैदा हो सकता है। साथ ही वह चेतावनी भी दे सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने संभवतः 2022 में अपने तीन नए ठोस-प्रणोदक साइलो क्षेत्रों का निर्माण पूरा कर लिया, जिसमें कम से कम 300 नए आईसीबीएम साइलो शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति बोले-लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं हमास और पुतिन, इन्हें जीतने नहीं दे सकते
रूसी और अमेरिकी शस्त्रागार
न्यूज साइट वियोन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन का परमाणु हथियार भंडारण अभी भी रूस और अमेरिका के सामने कम है। इंडिपेंडेंट स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, रूस के पास 5,889 हथियारों का परमाणु शस्त्रागार है, जबकि अमेरिका के पास 5,244 हथियार हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में रूस ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) से हटने की अपनी योजना की घोषणा की, जो दो महाशक्तियों के बीच परमाणु दौड़ को और बढ़ा सकती है।
भारत और पाकिस्तान भी कर रहे हैं विस्तार
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट का कहना है कि भारत और पाकिस्तान भी अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां पाकिस्तान भारत के परमाणु निवारक का मुख्य फोकस बना हुआ है, वहीं भारत लंबी दूरी के हथियारों पर जोर दे रहा है। इसमें चीन भर में लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम हथियार भी शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी 2023 तक भारत के पास 164 परमाणु हथियार थे जबकि पाकिस्तान के पास 170 थे।
यह भी पढ़ेंः 9/11 के बाद अमेरिका ने भी गलतियां कीं, जो बाइडेन ने इजराइल को किया आगाह, कहा- गुस्से में अंधे न हो जाएं
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
6 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
17 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
21 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
21 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines