चीन के हांगकांग में तूफान भारी तबाही मचाई है। विफा नामक इस तूफान में कई लोग हवा में भी उड़ गए। इस तूफान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। तूफान की रफ्तार 167 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी। तूफान के बाद भारी बारिश ने भी लोगों को संभलने का मौका नहीं दिया। तेज हवाओं की वजह से 400 उड़ानें और सार्वजनिक परिवहन बाधित हुए हैं। इसके अलावा सैकड़ों पेड़ गिर गए।
मेट्रो, रेलवे और एयरपोर्ट सेवा प्रभावित
हांगकांग के लोगों के तूफान के साथ भारी बारिश का भी प्रकोप झेलना पड़ा है। तूफान और बारिश की वजह से शहर का जनजीवन लगभग ठहर से गया है। स्थानीय प्रशासन ने स्कूल को बंद करने के आदेश जारी कर दिया है। कई बड़े आयोजनों को रद्द कर दिया गया है। मेट्रो, रेलवे और एयरपोर्ट सेवा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सड़क मार्ग वाले ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
450 से अधिक लोग घायल
हांगकांग सरकार के मुताबिक, तूफान के दौरान पेड़ों के गिरने करीब 450 से अधिक लोग घायल हो गए। 250 से ज्यादा लोगों सार्वजनिक स्थलों में जाकर शरण ली है। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते सभी स्थानीय मनोरंजन स्थलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
तूफान की वजह से 43 हजार लोगों ने छोड़ा घर
‘विफा’ तूफान की वजह से अब करीब 43 हजार लोग घर छोड़कर आश्रय स्थलों में रह रहे हैं। इस तूफान ने फिलीपीन और ताइवान में भारी तबाही मचाई है। तूफान की वजह से 400 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। काफी लोग घायल हुए हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा रियाद का किंग खालिद एयरपोर्ट
6 mins agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
2 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
7 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
7 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
9 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
11 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
13 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
13 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
15 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines