China Expanding Nuclear Arsenal: चीन अपनी परमाणु ताकत में लगातार इजाफा कर रहा है। अमेरिका की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि चीन ने पिछले साल अपने परमाणु भंडार में काफी विस्तार किया है। अब उसके पास करीब 500 ऑपरेशनल हथियार हैं। पेंटागन की ओर से जारी एक एनुअल रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन 2030 तक अपने शस्त्रागार को दोगुना कर 1,000 से ज्यादा परमाणु बम बना लेगा।
हालांकि इसमें ये भी कहा गया है कि चीन ‘पहले हमला नहीं’ की परमाणु नीति के प्रति प्रतिबद्ध है। फिलहाल चीन का भंडार अभी भी रूस और अमेरिका की तुलना में काफी कम है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, रूस के पास लगभग 5,889 हथियारों का परमाणु शस्त्रागार है, जबकि अमेरिका 5,244 हथियार रख सकता है।
अमेरिकी रक्षा विभाग का अनुमान है कि चीन के पास 2021 में लगभग 400 हथियार थे। यह आकलन पेंटागन द्वारा अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई एक वार्षिक रिपोर्ट में आया है। माना जाता है कि कम्युनिस्ट देश के पास 500 ऑपरेशनल वॉरहेड हैं और 2030 तक इसे 1,000 तक बढ़ाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: Isreal Hamas War: युद्ध में अस्पतालों पर नहीं किया जा सकता हमला, ये कहता है अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून
पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन पारंपरिक रूप से इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के निर्माण की संभावना तलाश रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने कम से कम 300 नए आईसीबीएम तैयार किए हैं। जबकि साइलो में कुछ आईसीबीएम लोड किए हैं।
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट का कहना है कि भारत और पाकिस्तान भी अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत लंबी दूरी के हथियारों पर जोर दे रहा है, जिसमें चीन भर में लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम हथियार भी शामिल हैं। जनवरी 2023 तक भारत के पास 164 परमाणु हथियार थे जबकि पाकिस्तान के पास ऐसे 170 हथियार थे।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
9 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
10 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
11 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
12 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
12 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
16 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
19 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
22 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
22 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines