Corona Spread in China: वुहान से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण एकबार फिर से दुनियाभर के देशो में दहशत में फैलाने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ ही चीन में वैश्विक महामारी कोरोना एकबार फिर विस्फोटक स्थिति में पहुंच गाई है। तकरीबन दो साल पहले 2020 में ठंड की शुरुआत के साथ वुहान में जिस तरह से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी, ठीक उसी तरह इस साल 2022 दिसंबर के पहले हफ्ते में चीन में कोरोना की स्थिति विस्फोटक बनती दिख रही है।
यहां पिछले कई दिनों फिर से कोरोना के मामले में में बड़ी तेजी देखी जा रही है। चीन में आज कोविड 19 के 30,388 नए मामले सामने आए। वहीं आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक महामारी की शुरुआत से अब तक चीन में 97.13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं इस दौरान 30,388 लोगों की मौतें हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटों की बात करें तो 22,407 मामले सामने आए हैं।
चीन के वुहान लैब में काम कर चुके साइंटिस्ट का चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना को लेकर किया ये बड़ा दावा
वहीं देख में कोरोना से बिगड़ते हालात से निपटने के लिए जिनपिंग सरकार तरह-तरह के कदम उठा रही है। प्रभावित इलाकों में लॉकडाउन लगा है। चीनी सरकार के इस फैसले के खिलाफ लोग सड़क पर उतर रहे हैं। दरअसल चीनी सरकार कोरोना संक्रमण चेन को रोकने के लिए लोगों को घर में कैद कर रही है लेकिन विरोध प्रदर्शन के नाम पर सड़क पर भारी भीड़ उमड़ रही है। राजधानी बीजिंग के बाद कई शहरों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शंघाई में विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। लोगों का गुस्सा जिनपिंग सरकार के खिलाफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों ने कहा कि उन्हें अपने कामों और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लॉकडाउन से मुक्ति चाहिए।
दरअसल चीन में संक्रमण को लेकर हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में शून्य कोविड नीति के तहत प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। महामारी के हल्के प्रकोप पर पूरे शहर को बंद कर दिया जाता है। बीजिंग में तो स्कूल बंद कर दिए गए हैं। संक्रमित रोगियों के संपर्क में आने वाले को सख्ती से क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाता है।
चीन के कई प्रांतों में हालात अब लॉकडाउन जैसे बन गए हैं। चीन ने हाल ही में स्थानीय लॉकडाउन, सामूहिक टेस्टिंग, यात्रा प्रतिबंध और अन्य कई प्रतिबंध लागू किए हैं। लॉकडाउन और कई प्रतिबंधों ने आबादी को हताशा में छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि चीन से ही महामारी कोरोना के संक्रमण ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था, हालांकि, अभी भी कई देश इस वायरस के संक्रमण से घिरे हुए है। कोरोना वायरस की अबतक कई लहर अपना कहर बरपा चुकी है। फिलहाल वर्तमान समय में घातक वायर कोरोना बेहद हद तक काबू में है, वरना पहले इस वायरस ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
7 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
8 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
9 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
10 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
10 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
15 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
17 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
20 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
21 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines