Corona Spread in China: सर्दी बढ़ने के साथ ही चीन में वैश्विक महामारी कोरोना खतरनाक तरीके से बढ़ने लगा है। यहां एक एकबार फिर से कोरोना के ग्राफ में बड़ी तेजी देखी जा रही है। यहां पिछले कई दिनों कोरोना के नए केसों की संख्या में लगातार उछाल दर्ज की जा रही है।
आज लगातार चौथा दिन है जब चीन में कोविड 19 के 30,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में चीन में कोरोना के 39,791 मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को चीन कोरोना के 35,909 नए केस दर्ज किए गए थे। शनिवार के मुताबिक चीन में आज कोविड 19 के 3,882 अधिक नए केस सामने आए हैं।
और पढ़िए – चीन में कोरोना लॉकडाउन का विरोध जारी, शंघाई में प्रदर्शनकारियों और पुुलिस के बीच झड़प
चीन में संक्रमण को लेकर हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चीन सरकार ने कोरोना संक्रमण के परीक्षण बढ़ा दिए हैं। वहीं, बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में शून्य कोविड नीति के तहत प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। महामारी के हल्के प्रकोप पर पूरे शहर को बंद कर दिया जाता है। बीजिंग में तो स्कूल बंद कर दिए गए हैं। संक्रमित रोगियों के संपर्क में आने वाले को सख्ती से क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाता है।
चीन के कई प्रांतों में हालात अब लॉकडाउन जैसे बन गए हैं। चीन ने हाल ही में स्थानीय लॉकडाउन, सामूहिक टेस्टिंग, यात्रा प्रतिबंध और अन्य कई प्रतिबंध लागू किए हैं। लॉकडाउन और कई प्रतिबंधों ने आबादी को हताशा में छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि चीन से ही महामारी कोरोना के संक्रमण ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था, हालांकि, अभी भी कई देश इस वायरस के संक्रमण से घिरे हुए है। कोरोना वायरस की अबतक कई लहर अपना कहर बरपा चुकी है। फिलहाल वर्तमान समय में घातक वायर कोरोना बेहद हद तक काबू में है, वरना पहले इस वायरस ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
12 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
17 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
20 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
20 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
21 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines