चीन ने तिब्बत के इलाके में पैगोंग लेक के पूर्वी किनारे पर एक नया एयर डिफेंस कॉम्लेक्स बनाकर लगभग तैयार कर लिया है. ये खबर भारत को परेशान करने वाली है. एयर डिफेंस कॉम्लेक्स बनाकर लगभग तैयार कर लिया है. इस इलाके की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं. जिनसे पता चला है कि चीन ने भारत की सीमा के पास एक नया एयर डिफेंस कॉम्प्लेक्स बना लिया है. ये जगह उस इलाके से सिर्फ 110 किमी दूर है, जहां पर साल 2020 में भारत और चीन की सेना के बीच में हिंसक झड़प भी हुई थी.
चीन द्वारा बनाए जा रहे इस एयर डिफेंस कॉम्प्लेक्स में मिसाइल लॉन्चरों के लिए ढकी हुई जगहें भी बनाई गई हैं, जो लोगों से छिपी हुई सुरक्षित रहेंगी.
गार काउंटी में मिसाइल बंकर
सैटेलाइट इमेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गार काउंटी में एक नया एयर डिफेंस सेंटर बन रहा है. यह जगह वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से महज 65 किलोमीटर दूर है. भारत के हाल ही में अपग्रेड किए गए न्योमा एयरफील्ड के ठीक सामने है.
अमेरिकी कंपनी ऑलसोर्स एनालिसिस (एएसए) के शोधकर्ताओं ने सबसे पहले इसकी डिजाइन पहचानी. यहां कमांड एंड कंट्रोल बिल्डिंग, बैरक, वाहन शेड, हथियार भंडारण और रडार की जगहें बनाई गई हैं. सबसे खास बात ये ढकी हुई मिसाइल लॉन्च पोजीशन हैं. इनमें स्लाइडिंग छतें लगी हैं, जो ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर (टीईएल) वाहनों के लिए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, ये वाहन लंबी दूरी की एचक्यू-9 सरफेस-टू-एयर मिसाइल (एसएएम) सिस्टम ले जाते, ऊंचा करते और दागते हैं. इंटेलिजेंस विशेषज्ञों का मानना है कि ये कठोर बंकर मिसाइलों को छिपाने और हमलों से बचाने के लिए बने हैं.
यह भी पढ़ें- ट्रंप का ड्रैगन दांव, पुतिन के साथ बैठक रद्द, दक्षिण कोरिया में अब शी जिनपिंग से मिलेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
स्लाइडिंग छत वाला लॉन्च पॉइंट भी शामिल
इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसके ढके हुए मिलाइस लॉन्च पॉइंट, जो जरूरत पड़ने पर खुल भी जाएंगे. इस जगह से ही मिसाइल लॉन्च की जाएगी उसके ऊपर स्लाइडिंग छतें बनी हैं, जो जरूरत के हिसाब से खुल और बंद हो जाती हैं.
पागोंग के पास भी बनाया ठीक वैसा ही कॉम्प्लेक्स
पांगोंग झील के पूर्वी छोर पर ङी एक ऐसा ही एयर डिफेंस कॉम्प्लेक्ट बन रहा है. यहां भी वही सुविधाएं हैं. कमांड सेंटर, बैरकें, रडार और मिसाइलें और लॉन्च बे भी शामिल हैं.
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
3 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
4 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
6 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
8 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
16 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
17 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
20 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
23 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines