China Behind Khalistani Terrorist Hardeep Nijjar Murder: अमेरिका में रह रहीं चीन की ब्लॉगर और पत्रकार जेनिफर जेंग ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) का हाथ है। ब्लॉगर ने कहा है कि ऐसा करने के पीछे चीन का उद्देश्य भारत और पश्चिम देशों के बीच कलह पैदा करके उसे फंसाना था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जेंग ने कहा कि हरदीप निज्जर की हत्या सीसीपी एजेंटों ने की थी। बता दें कि 18 जून 2023 को भारत की ओर से घोषित आतंकवादी हरदीप निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जी20 समिट से कनाडा लौटने के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया था। आरोपों के बाद भारत ने उनके आरोपों को खारिज किया था। कई देशों ने भी भारत का समर्थन किया था।
चीनी मूल की ब्लॉगर ने दावा किया कि निज्जर की हत्या से पहले सीसीपी ने अपने एक उच्च अधिकारी को अमेरिका के सीएटल भेजा था। वहां एक गुप्त बैठक आयोजित किया गया था। बैठक का उद्देश्य भारत और पश्चिम देशों के बीच संंबंधों को नुकसान पहुंचाना था। जेंग ने दावा किया कि सीसीपी एजेंटों को कनाडा में सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को अंजाम देने का जिम्मा सौंपा गया था। जेंग के मुताबिक, जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद सीसीपी एजेंट्स ने निज्जर की हत्या की वारदात को सफाई से अंजाम भी दे दिया।
ब्लॉगर ने दावा किया कि 18 जून को बंदूकों से लैस सीसीपी एजेंटों ने निज्जर का पीछा किया। जब उन्होंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी तो सबूत मिटाने के लिए निज्जर की कार के डैशबोर्ड में लगे कैमरे को तोड़ दिया। इसके बाद एजेंट भाग निकले। उन्होंने सभी सबूतों को नष्ट करने के लिए अपने हथियार और कपड़े जला दिए। अगले दिन वे हवाई जहाज से कनाडा छोड़ गए।
हत्यारों ने जान-बूझकर भारतीय लहजे वाली अंग्रेजी सीखी
जेंग ने ये भी आरोप लगाया कि हत्यारों ने जानबूझकर भारतीय लहजे वाली अंग्रेजी भी सीखी। ये कार्रवाई सीसीपी के गुप्त एजेंट द्वारा भारत को फंसाने की योजना का हिस्सा थी। रविवार दोपहर (अमेरिकी समयानुसार) वीडियो में पोस्ट किए गए जेनिफर ज़ेंग के आरोपों पर चीनी विदेश मंत्रालय या विदेश मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों में तब खटास आ गई जब कनाडा सरकार ने एक सीनियर भारतीय राजनयिक को कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भूमिका निभाने का आरोप लगाते हुए निष्कासित कर दिया।
इसके बाद, भारत ने एक बयान जारी कर जवाबी कार्रवाई की। निज्जर की हत्या में भारत की किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया। साथ ही कनाडा के दावों को सिरे से खारिज कर दिया।
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
2 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
4 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
7 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
8 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
8 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
20 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines