Chinese Sexual Misconduct Scandal: चीन की एक सीनियर महिला अधिकारी को रिश्वत लेने और कर्मचारियों के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में 13 साल की जेल हो गई। झोंग यांग पर आरोप है कि उसने 58 कर्मचारियों के साथ संबंध बनाए तथा करोड़ों रुपये की रिश्वत ली। इतना ही नहीं कोर्ट ने उस पर 1.18 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
झोंग यांग गुइझोउ प्रांत के कियानान की गर्वनर थीं। इसके साथ ही वह कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की उप सचिव रहीं हैं। उन पर अपने लिए काम करने वाले 58 पुरुष कर्मचारियों के साथ संबंध बनाने और 71 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं।
झोंग पर लगे ये आरोप
मामले का खुलासा जनवरी में हुआ जब गुइझोउ रेडिया और टेलीविजन ने एक डाॅक्यूमेंट्री दिखाकर झोंग से जुड़े विवादों को उजागर किया था। झोंग पर आरोप है कि उसने रिश्वत ली और पद का दुरुपयोग करते हुए पसंदीदा कंपनियों को अनुबंध दिलाने में मदद की। इतना ही नहीं झोंग के एक व्यवसायी से करीबी संबंध थे। इसके अलावा उनके साथ काम करने वाले 58 कर्मचारियों के साथ उसने संबंध बनाए। कुछ लोग झोंग द्वारा दिए गए प्रलोभन के चलते उनके प्रेमी बन गए। कुछ लोग न चाहते हुए भी झोंग के साथ संबंध बनाते थे। वे महिला अधिकारी से डरकर ऐसा करते थे। इतना ही नहीं झोंग ने बिजनेस यात्राओं के बहाने अपने प्रेमियों के साथ समय बिताया।
ये भी पढ़ेंः पेजर ब्लास्ट में आया इस CEO का नाम, दुनिया पता कर रही कंपनी का काम? जानें कौन है क्रिस्टियाना
22 साल की उम्र में कम्यूनिस्ट पार्टी में हुई शामिल
मामले का खुलासा होने के बाद अप्रैल 2023 में उसे अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद सितंबर के महीने में उसे सीपीसी से निष्कासित कर दिया गया। डाॅक्यूमेंट्री में झोंग ने कहा कि उन्हें अपने किए पर पछतावा है। बता दें कि झोंग 22 साल की उम्र में कम्यूनिस्ट पार्टी में शामिल हुई थीं। धीरे-धीरे वह पार्टी में जगह बनाती चली गई और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में डिप्टी के पद तक पहुंची।
ये भी पढ़ेंः पेजर ब्लास्ट में वांटेड Rinson Jose कौन? जिसका वायनाड से नाता, ढूंढ़ रही 3 देशों की पुलिस
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
19 mins agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
1 hr agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
1 hr agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
9 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
11 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
12 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
13 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
13 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
21 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines