China 13 died due to fire after explosion in school hostel: चीन में एक स्कूल के हॉस्टल में बड़ी दुर्घटना हो गई है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। चीन के हेनान प्रांत में स्कूल के छात्रावास में आग लग गई, जिसमें 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। शिन्हुआ राज्य समाचार एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी है। यह घटना मध्य चीन की है। शुक्रवार रात को जहां यह हादसा हुआ वह छोटे बच्चों का एक स्कूल था। यह स्कूल हेनान प्रांत के यानशानपु गांव में था।
बीबीसी ने चाइना डेली के हवाले से बताया है कि यह एक निजी स्कूल था, जिसमें नर्सरी और प्राथमिक कक्षा के बच्चे पढ़ाई करते थे। इस मामले में नानयांग शहर के पास स्थित स्कूल के प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। एक अन्य शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी तक आग लगने के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के एक घंटे से भी कम समय में अग्निशमन विभाग के दल ने इसे बुझा दिया। बताया गया है कि इस घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें जान बचाने के लिए लोग खिड़कियों से बाहर एयर कंडीशनिंग इकाइयों पर चढ़ते हुए देखे जा सकते हैं।
पहले भी हुईं हैं आग लगने की घटनाएं
चीन में लापरवाही की वजह से आग लगने के हादसे होते रहते हैं। यहां पर सुरक्षा मानकों को लागू करने में ढिलाई कोई नई बात नहीं है, जिस वह से आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। इसके पहले नवंबर महीने में शांक्सी प्रांत के लुलियांग शहर में एक कार्यालय भवन में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में 26 लोगों की मौत हुई थी। वहीं पिछले अप्रैल में में भी एक बड़ा हादसा हुआ था। बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से 29 लोगों की मौत हुई थी।
ये भी पढ़ें-Ram Lalla Pran Pratishtha के दिन 22 जनवरी को गर्भगृह के अंदर PM मोदी क्या भूमिका निभाएंगे?
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
55 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines